TV Actresses Not Married Even After 40: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने 40 की कगार पर आकर शादी रचाई। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर मोना सिंह तक शामिल हैं। लेकिन टीवी की ही कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्होंने 40 और 45 की उम्र पार करने के बाद भी शादी के लिए सांस तक नहीं ली है। इस लिस्ट में शिल्पा शिंदे से लेकर तनीषा मुखर्जी तक का नाम शामिल है। जहां अभी भी कोई सच्चे हमसफर की तलाश में है तो वहीं किसी ने जिंदगी भर कुंवारे रहने का फैसला कर लिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-
शिल्पा शिंदे ने शादी न करने का मन बना लिया है। उनकी शादी एक्टर रोमित राज पराशर के साथ होने वाली थी। लेकिन सगाई के कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। वहीं अब शिल्पा ने सिंगल रहने का ही फैसला किया है।
बॉलीवुड और टीवी में हाथ आजमा चुकीं तनीषा मुखर्जी अभी भी सिंगल हैं जबकि उनकी उम्र 47 वर्ष हो चुकी है। तनीषा मुखर्जी का अफेयर एक्टर अरमान कोहली के साथ था। लेकिन 'बिग बॉस 7' के बाद ही दोनों अलग हो गए।
शमिता शेट्टी 46 वर्ष की उम्र में भी सिंगल हैं। उन्हें भी अभी तक सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ है। शमिता शेट्टी का नाम कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ जुड़ा, लेकिन कोई भी एक्ट्रेस को ऐसा नहीं मिला जिनके साथ वह जीने-मरने की कस्में खा सकें।
टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने भी अभी तक शादी नहीं रचाई है। उन्होंने फैसला तक कर लिया है कि वह आगे भी शादी नहीं करेंगी। बता दें कि साक्षी तंवर ने एक बेटी गोद ली है, जिसे वह अकेले अपने दम पर पाल रही हैं।
जया भट्टाचार्य भी 47 वर्ष की उम्र में सिंगल हैं। वह डायरेक्टर मजाहिर रहीम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। लेकिन सात सालों तक एक-दूजे के साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पुरानी अनीता भाभी यानी नेहा मेहता भी सिंगल हैं। उन्हें भी आज तक सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ है। नेहा मेहता इन दिनों गुजराती फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं।
एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर 43 वर्ष की उम्र में भी सिंगल हैं। अनुषा दांडेकर का नाम विराट कोहली से लेकर करण कुंद्रा जैसे कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन एक्ट्रेस की जिंदगी में ऐसा कोई भी नहीं आया है, जिसने जिंदगी भर के लिए उनका हाथ थामा हो।