टीवी मसाला

'ये है चाहतें' की इस हसीना की झोली में गिरी सोनाक्षी सिन्हा-सुधीर बाबू की Jatadhara, सातवें आसमान पर है खुशी

This TV Actress Bagged Sonakshi Sinha And Sudheer Babu Jatadhara: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही तेलुगू स्टार सुधीर बाबू के साथ 'जटाधारा' मूवी में नजर आने वाली हैं। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में अब एक टीवी एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है।

Image

'जटाधारा' में हुई इस हसीना की एंट्री

This TV Actress Bagged Sonakshi Sinha And Sudheer Babu Jatadhara: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही साउथ के सुपरस्टार सुधीर बाबू के साथ फिल्म 'जटाधारा' में नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की 'जटाधारा' सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी अलग स्तर पर है। 'जटाधारा' (Jatadhara) से जुड़ा सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक भी कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। खास बात तो यह है कि अब टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस की भी इस फिल्म में एंट्री हुई है, जो इस मूवी का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं।

'जटाधारा' (Jatadhara) का हिस्सा बनने वाली वो टीवी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'ये है चाहतें' फेम इंदिरा कृष्णन हैं। उन्होंने हाल ही में ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान 'जटाधारा' को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। इंदिरा कृष्णन ने फिल्म को लेकर कहा, "मैं इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैं तेलुगू डेब्यू करने जा रही हूं, जिसके लिए मैं बेहद खुश हूं। मैं उस लुक से भी बहुत खुश हूं जो फिल्म में मुझे दिया गया है। लेकिन इसे फैंस और दर्शकों के बीच आधिकारिक रूप से रिलीज करने में थोड़ा वक्त लगेगा। मैं सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू जैसे टैलेंटेड लोगों के साथ हिस्सा बनकर बेहद खुशी महसूस कर रही हूं। ये प्रेरणा ही थीं, जिन्होंने मेरे लिए इस प्रोजेक्ट को संभव बनाया। मैं उनकी बहुत ज्यादा आभारी हूं।"

बता दें कि इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) के अलावा एक्टर शिविन नारंग और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधारा' (Jatadhara) का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article