सोनाक्षी सिन्हा तेलुगू फिल्म 'जटाधारा' से डेब्यू करने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक सामने आया था। फैंस ने एक्ट्रेस को उस लुक में काफी ज्यादा पसंद किया था। अब ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। आइए जानते हैं कि ये मामला क्या है।
बता दें 'जटाधारा' को जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है और इसके निर्माता उमेश केआर बंसल, प्रेरणा अरोड़ा, अरुणा अग्रवाल और शिविन नारंग हैं। वहीं हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार एक प्रोडक्शन हाउस ने अनुबंध के उल्लंघन (breach of contract) के कारण प्रेरणा अरोड़ा और उनके पार्टनर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।
शर्तों का हुआ उल्लंघन
नोटिस में कहा गया है कि राजतरु स्टूडियोज लिमिटेड का हिस्सा कंटेंट फिल्म्स प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ने 23 दिसंबर, 2024 को प्रेरणा अरोड़ा और शिविन नारंग की एसस के जी एंटरटेनमेंट के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर सिग्नेचर किया है। इस एमओयू के अनुसार, कंटेंट फिल्म्स प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के पास फिल्म जटाधारा पर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स सहित 50% अधिकार हैं । नोटिस में यह भी कहा गया है कि एसस के जी एंटरटेनमेंट ने समझौता ज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन किया है, इसलिए कंटेंट फिल्म्स प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।
सोनाक्षी सिन्हा एक सशक्त रूप
‘जटाधारा’ एक्शन और सस्पेंस से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ‘जटाधारा’ में सोनाक्षी सिन्हा को एक सशक्त और अलग तरह की भूमिका के लिए चुना गया है। बता दें ‘जटाधारा’ का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया था।
