टीवी मसाला

Yeh Hai Chahatein की उल्टी गिनती हुई शुरू, घटती TRP देख चैनल ने थमाया नोटिस

Yeh Hai Chahatein Gets Notice From Channel Due To Low TRP: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये है चाहतें' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर खूब कब्जा जमाया था। लेकिन इन दिनों शो की टीआरपी बेहद कम हो गई है, जिसे लेकर चैनल ने 'ये है चाहतें' को नोटिस भी भेजा है।

Image

'ये है चाहतें' को मिला चैनल से नोटिस

Yeh Hai Chahatein Gets Notice From Channel Due To Low TRP: टीवी के चर्चित कलाकार शगुन शर्मा और एक्टर प्रविष्ट मिश्रा स्टारर 'ये है चाहतें' बीते कई दिनों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो ने सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग में जगह बनाई है। सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी की कहानी के साथ शुरू हुआ 'ये है चाहतें' (Yeh Hai Chahatein) लोगों को खूब पसंद आ रहा था। लेकिन इन दिनों 'ये है चाहतें' की टीआरपी काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से शो पर खतरा भी मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि 'ये है चाहतें' की लगातार घट रही टीआरपी को देख अब शो को चैनल की ओर से नोटिस भी मिला है।

'ये है चाहतें' (Yeh Hai Chahatein) जहां कभी टॉप फाइव में हुआ करता था तो वहीं अब शो टॉप 10 से भी बाहर हो चुका है। शगुन शर्मा और प्रविष्ट मिश्रा स्टारर 'ये है चाहतें' को लेकर पहले भी खबर आई थी कि ये बंद होने वाला है। वहीं अब बताया जा रहा है कि कम टीआरपी को देखते हुए स्टार प्लस ने न केवल शो को नोटिस जारी किया है, बल्कि इसका बजट भी आधा कर दिया है। टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल की इस बात से मेकर्स जरा भी खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि शो की टाइमिंग 11:00 बजे से रात के 11:15 कर दी गई, जिससे इसकी टीआरपी पर बुरा असर पड़ा है।

'ये है चाहतें' (Yeh Hai Chahatein) को लेकर पहले भी कहा जा रहा था कि उसे बंद किया जाएगा। हालांकि इससे जुड़े सूत्र ने कहा था, "स्टार प्लस की रडार पर इस वक्त कई शो मौजूद हैं। 'तेरी मेरी डोरियां' पर भी चैनल की नजर है, क्योंकि उसकी टीआरपी को लगातार जांचा जा रहा है। 'ये है चाहतें' बंद नहीं हो रहा है, लेकिन चैनल चाहता है कि इसकी टीआरपी कम से कम 1.4 होनी चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article