टीवी मसाला

Abrar Qazi की झोली में गिरा एकता कपूर का यह हिट शो! TRP में फिर से मचाएंगे तबाही

Abrar Qazi Approached For Ekta Kapoor Hit Show Kumkum Bhagya: डेली सोप क्वीन एकता कपूर के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में जल्द ही लीप आने वाला है। ऐसे में मेकर्स लंबे वक्त से लीड एक्टर की तलाश कर रहे हैं। वहीं अब माना जा रहा है कि यह शो अबरार काजी के हाथ लग सकता है।

Image

अबरार काजी की झोली में गिरा एकता कपूर का शो

Abrar Qazi Approached For Ekta Kapoor Hit Show Kumkum Bhagya: टीवी के मशहूर एक्टर अबरार काजी ने हर बार अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीता है। 'ये है चाहतें' (Yeh Hai Chahatein) का रुद्राक्ष बनकर वह छोटे पर्दे पर छा गए थे। बाद में उसी शो में उन्होंने सम्राट का रोल भी अदा किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 'ये है चाहतें' में लीप आने के बाद अबरार काजी (Abrar Qazi) ने उस शो को छोड़ दिया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि वह छोटे पर्दे पर वापसी के लिए एक बार फिर से तैयार हैं।

दरअसल, 'ये है चाहतें' फेम अबरार काजी (Abrar Qazi) को एकता कपूर के हिट शो 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के लिए अप्रोच किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने उन्हें लीड रोल के लिए न्योता भेजा है। अगर अबरार काजी एकता कपूर का 'कुमकुम भाग्य' साइन करते हैं तो इससे न केवल उनके फैंस को खुशी होगी। बल्कि 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी में भी दोगुणी-तिगुणी वृद्धि होगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक अबरार काजी या फिर 'कुमकुम भाग्य' की टीम की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

'कुमकुम भाग्य' में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाएगी ये हसीना

'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के लिए मेकर्स बड़े पैमाने पर सितारों की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि लीड एक्टर से पहले लीड एक्ट्रेस के लिए भी कई हसीनाओं के नाम सामने आए। लेकिन अब माना जा रहा है कि मेकर्स को 'कुमकुम भाग्य' के लिए अपनी लीड एक्ट्रेस मिल चुकी है। दरअसल, शो के लिए राची शर्मा को अप्रोच किया गया है। 'कुमकुम भाग्य' के सेट से एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें मंदिर के आगे एक्ट्रेस बैठी दिखीं। उनकी इस तस्वीर ने 'कुमकुम भाग्य' में एंट्री की बात को और भी हवा दे दी थी। हालांकि नए कलाकारों को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article