Ye Hai Mohabbatein एक्टर रिभु मेहरा ने गर्लफ्रेंड कीर्तिदा संग रचाई शादी, TV सितारों ने दी नए जोड़े को बधाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 26, 2023, 09:25 AM IST

Ribbhu Mehra and Kirtida Mistry Marriage: ये हैं मोहब्बतें फेम एक्टर रिभु मेहरा ने गर्लफ्रेंड कीर्तिका संग शादी रचा ली है। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस से लेकर कई टीवी सितारे रिभु और कीर्तिका को शादी की बधाई दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिभु मेहरा ने गर्लफ्रेंड कीर्तिका संग रचाई शादी।
  • दोनों की शादी की फोटोज हुईं वायरल।
  • टीवी सितारे नए जोड़े को शादी की बधाई दे रहे हैं।

Ribbhu Mehra-Kirtida Mistry Marriage: एकता कपूर के फेमस टीवी सीरियल में से एक ये है मोहब्बतें (Ye Hai Mohabbatein) में अपने रोल के लिए मशहूर टीवी एक्टर रिभु मेहरा ने अब शादी रचा ली है। टीवी स्टार ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कीर्तिदा मिस्त्री से दिल्ली में शादी कर ली है। शादी पूरी होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। नए शादीशुदा जोड़े को बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है। करण वाही से लेकर चारु आसोपा तक कई टीवी सितारे, रिभु और कीर्तिदा को शादी की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों की शादी चर्चाओं में बनी हुई हैं। आइए रिभु मेहरा और कीर्तिदा की शादी की फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Ye Hai Mohabbatein एक्टर रिभु मेहरा ने गर्लफ्रेंड कीर्तिदा संग रचाई शादी, TV सितारों ने दी नए जोड़े को बधाई

रिभु मेहरा ने GF कीर्तिदा मिस्त्री रंग रचाई शादी

एक्टर रिभु मेहरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'श्रीमान और श्रीमती मेहरा। मेरी खूबसूरत बहन रुचि शर्मा को स्पेशल थैंक्स जिन्होंने इस शादी को हमारे लिए एक सपनों की शादी बना दिया। हमारे सभी परिवार के सदस्यों, दोस्तों, भाइयों और बहनों को भी दिल से शुक्रिया, क्योंकि उन्होंने हमारी शादी की 3 दिनों का एक त्योहार जैसा बना दिया।'

End of Feed