टीवी मसाला

REVEALED: गाजे-बाजे के साथ दूसरी बार शादी नहीं रचाएंगी Dalljiet Kaur, ऐसे बनेंगी दुल्हनिया

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 22, 2023, 02:25 PM IST

Dalljiet Kaur Wedding: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर जल्द ही शादी करने वाली हैं। दलजीत कौर की यह दूसरी शादी होने वाली है। वह अपने मंगेतर निखित पटेल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ी खबर रिवील की है।

Image

Dalljiet Kaur wedding

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर जल्द ही शादी करने वाली हैं।
  • वह अपने मंगेतर निखिल पटेल के साथ शादी रचाएंगी।
  • एक्ट्रेस की शादी काफी सिंपल रहने वाली है।

Dalljiet Kaur Wedding: टीवी एक्ट्रेसदलजीत कौर (Dalljiet Kaur) एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दलजीत कौर टीवी का एक जाना-माना चेहरा हैं, उन्होंने अपनी पहली शादी टीवी एक्टर शालीन भनोट संग रचाई थी, हालांकि दोनों की शादी नहीं चली और उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। शालिन भनोट के साथ शादी का उनका एक्सपीरियंस काफी खराब रहा है, खुद एक्ट्रेस ने इस बात को कई पार माना है। हाल ही में बिग बॉस 16 में नजर आने वाले शालीन ने रिएलिटी शो में भी अपनी शादी से जुड़ी कई बातें रिवील की थीं। दलजीत और शालिन का एक बेटा भी है जिसका नाम जयडन कौर है। अब दलजीत कौर अपने मंगेतर निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अपनी शादी से पहले दलजीत ने रिवील किया है कि वह एक सिंपल शादी रचाने वाली हैं।

सादा-सिंपल तरीके से शादी करेंगी दलजीत कौर

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर को एक बार फिर से प्यार मिल गया है और वह इस साल मार्च में ब्रिटेन में रहने वाले निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अपनी शादी को लेकर हमारे सहयोगी टेलीचक्कर से बात करते हुए दलजीत कौर ने रिवील किया है कि निखित के साथ उनकी शादी काफी सिंपल होने वाली है। दलजीत कौर ने कहा, 'बच्चों को पता होना चाहिए कि शादी में रस्में हो चुकी हैं और वे मेरे और निक के लिए बहुत जरूरी हैं। लेकिन इसके अलावा ये एक छोटी सी शादी है और इसमें चुनिंदा लोग ही शिरकत करेंगे।'

बता दें कि दलजीत कौर कई टीवी सीरियल जैसे, 'कुलवधु', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में लीड रोल निभा चुकी हैं। इसके साथ ही वह एक्स-पति शालिन भनोट के साथ नच बलिए की विजेता भी रह चुकी हैं। वह हाल ही में 'ससुराल गेंदा फूल 2' में डॉ. अंजलि की भुमिका में नजर आ चुकी हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article