Bigg Boss 16 : कौन है बिग बॉस कंटेस्टेंट उड़ारियां फेम प्रियंका चाहर चौधरी, 16 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने रखा था इंडस्ट्री में कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 06:39 PM IST

Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Choudhary : उड़ारियां फेम प्रिंयका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेट्स में से एक है। एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। आइए जानते हैं कौन है प्रियंका सिंह चौधरी।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस की पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं
  • एक्ट्रेस को शो उड़ारियां से घर- घर में मिली पहचान
  • आइए जानते हैं कौन है प्रियंका सिंह चौधरी

Priyanka Chahar Choudhary Biography, Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Choudhary : बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी भी हैं। प्रियंका को टीवी के पॉपुलर शो उड़ारियां से पहचान मिली है। शो में उन्होंने तेजो का किरदार निभाया था। तेजो के किरदार से प्रियंका को घर - घर में पहचान मिलीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका बिग बॉस के घर में अपनी पर्सनैलिटी से लोगों को कितना इंप्रेस कर पाती हैं। आइए जानते हैं कौन है बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी?

Priyanka Chahar Choudhary

Priyanka Chahar Choudhary (credit: Instagram)

26 वर्षीय प्रियंका मॉडल और एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने ये है चाहतें, परिणीति समते कई कई टीवी शोज में काम किया है। लेकिन उनके करियर को पहचान कलर्स टीवी के शो उड़ारियां से मिली थीं। एक्ट्रेस जयपुर के धनी परिवार से आती हैं। एक्ट्रेस का असली नाम परी चौधरी हैं। उन्होंने किसी ज्योतिष के कहने पर टीवी में आने से पहले अपना नाम बदलकर प्रियंका किया।

End of Feed