Vivian Dsena ने खुद को बताया बिग बॉस 18 का विजेता! करणवीर पर निशान साधते हुए बोले "ट्रॉफी नहीं दिल जीतना ...."

Vivian Dsena on Not Winning Bigg Boss 18: टीवी एक्टर विवियन डीसेना अपनी पत्नी नौरान अली संग भारती सिंह के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान विवियन ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को नहीं बल्कि खुद को 'बिग बॉस 18' का डिनर बताया। लेकिन ऐसा क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।

Vivian Dsena on Not Winning Bigg Boss 18: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का खिताब करण वीर मेहरा ने अपने नाम किया। जहां हर कोई करण की इस जीत से खुश हैं तो कई अभी तक इस बात को पचा नहीं पाए। इसमें से टीवी एक्टर विवियन डीसेना का नाम सामने आता है। हाल ही में बिग बॉस 18 के रनर अप विवियन डीसेना पत्नी नौरान अली संग भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान भारती ने विवियन से शो हारने को लेकर सवाल किया जिसपर एक्टर का जवाब काफी चौंका देने वाला था।

Vivian Dsena on Not Winning Bigg Boss 18

पॉडकास्ट के दौरान भारती ने पहले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से पूछा कि क्या 'बिग बॉस' स्क्रिप्टिड होता है? इस पर तो खुद हर्ष बोलने लगे कि कभी कभी स्क्रिप्टिड नहीं होता। आगे 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की ट्रॉफी हारने पर विवियन कहते हैं कि 'नहीं जीता तो मैं ही हूँ, दिल तो मैंने ही जीते हैं। साथ ही मैं तकदीर में विश्वास करता हूँ। कई लोगों ने मुझसे ट्रॉफी ना जीतने को लेकर सवाल किए। जवाब में मैंने कहा कि 'जो गम आप मेरे दिल और दिमाग में बिठाना चाह रहे हैं, इसके लिए मेरे पास जगह ही नहीं है।' इस जवाब से ऐसा लग रहा है कि वो करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को शो का विनर नहीं मानते।

End of Feed