टीवी मसाला

Kumkum Bhagya 2.0 में हुई इन TV हैंडसम हंक की एंट्री, प्रणाली राठोड़ संग करेगा ऑनस्क्रीन रोमांस

Kumkum Bhagya 2.0 Lead Actor: जी टीवी का चर्चित शो कुमकुम भाग्य में जल्द ही लीप आने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने नई कहानी के लिए लीड एक्टर मिल गया है जो खबरों के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठोड़ संग नजर आएगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस हैंडसम हंक का नाम।

Image

Kumkum Bhagya 2.0 Lead Actor

Kumkum Bhagya 2.0 Lead Actor: कई सालों से टीवी की दुनिया में राज कर रहा शो 'कुमकुम भाग्य' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अच्छी टीआरपी के लिए मेकर्स जल्द ही शो में लीप लाने वाले हैं। साल 2014 में लॉन्च हुआ ये शो अब तक कई जनरेशन लीप से गुजर चुका है। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी शो को टीआरपी की मार झेलनी पड़ रही है। इस बीच खबर आई है कि मेकर्स को अपना मेल लीड एक्टर मिल गया जिसने रातों-रात धीरज धूपर को रिप्लेस कर जगह बनाई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक शो 'कुमकुम भाग्य' में प्रणाली राठोड़ (Paranli Rathod) के साथ धीरज धूपर नहीं बल्कि अक्षय देव बिन्द्रा (Akshay Dev Bindra) नजर आ सकते हैं। दरअसल मेकर्स ने पहले धीरज धूपर को शो ऑफर किया था हालांकि कुछ कारण वर्ष चीजें ठीक नहीं हो पाईं। ऐसे में अब टीवी की दुनिया को शो 'कुमकुम भाग्या 2.0' (Kumkum Bhagya 2.0) से एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले प्रणाली राठोड़ की जोड़ी को हर्षद चोपड़ा के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में खूब पसंद किया गया था।

बता दें अक्षय बिन्द्रा को फाइनल करने से पहले मेकर्स ने कुशल टंडन के घर का दरवाजा खटखटाया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रणाली राठोड़ और अक्षय की जोड़ी फैंस को पसंद आएगी या नहीं। इससे पहले अक्षय 'फोर मोर शॉट्स प्लीज', 'जी करदा', 'डिकूपल्ड' जैसी अन्य वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। साथ अक्षय ने 'कुछ तो है: नागिन एक नए रंग में' टीवी सीरियल में भी काम किया है। टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठोड़ आखरी बार सीरियल 'दुर्गा' में नजर आई थीं। हालांकि वो शो ज्यादा लंबे समय तक चल नहीं पाया और कुछ ही महीनों में ऑफ एयर हो गया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article