Vivian Dsena Breaks Silence On Bonding With Shilpa Shirodkar After Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना की बॉन्डिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जहां शो की शुरुआत में विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर का बॉन्ड बिल्कुल मां-बेटे वाला रहा तो वहीं शो के आखिर तक दोनों में अनबन होनी शुरू हो गई थी। हालांकि शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) के एविक्शन पर विवियन डीसेना फूट-फूटकर रोए थे। लेकिन 'बिग बॉस 18' के बाद हुई ग्रैंड पार्टी में विवियन डीसेना की पत्नी नूरान अली ने शिल्पा शिरोडकर को पार्टी में नहीं बुलाया था। ऐसे में लोगों को लगने लगा कि शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। लेकिन हाल ही में एक्टर ने इस बॉन्डिंग पर चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena को करियर की शुरुआत में 300-400 बार किया गया रिजेक्ट, देखते ही मुंह पर बंद कर देते थे दरवाजा
विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने पिंकविला को दिये इंटरव्यू में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने 'बिग बॉस 18' के बाद एक्ट्रेस संग अपनी बॉन्डिंग पर कहा, "मैं हाल ही में उनसे 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर मिला था। वो शो की शूटिंग कर रही थीं। मैं वहां उनसे मिला और मैंने उन्हें बहुत ही नॉर्मल देखा।" वहीं जब विवियन डीसेना से उनके और शिल्पा शिरोडकर के बीच बने तनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "कुछ लोग अटेंशन पाने के लिए गलत खबरें फैलाते हैं।"
बता दें कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से ज्यादा शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), करण वीर मेहरा और चुम दरांग के साथ नजर आती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर करण वीर मेहरा और चुम दरांग संग पार्टी करते देखा जाता है। यहां तक कि फराह खान के व्लॉग में भी शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग साथ दिखाई दिये थे।
