टीवी मसाला

प्रेग्नेंट बीवी Ishita Dutta पर वत्सल सेठ ने जमकर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस के बेबी बंप पर किया किस

Vatsal Seth Showers Love On Ishita Dutta Baby Bump: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस इशिता दत्ता जल्द ही दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वत्सल सेठ उनपर प्यार लुटाते दिखाई दिये। इतना ही नहीं, एक्टर ने बेबी बंप को भी किस किया।

Image

इशिता दत्ता पर वत्सल सेठ ने लुटाया प्यार

Vatsal Seth Showers Love On Ishita Dutta Baby Bump: टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। इशिता दत्ता ने 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी बनकर खूब वाहवाही बटोरी। इसके साथ ही वह कई टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाया था। इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने साल 2016 में वत्सल सेठ संग शादी रचाई थी। खास बात तो यह है कि जल्द ही वह दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें एक्ट्रेस पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं वत्सल सेठ (Vatsal Seth) ने इशिता दत्ता पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Seth) का क्यूट अंदाज वीडियो में देखने लायक रहा। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। इशिता दत्ता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए जहां पोज दिया। वहीं वत्सल सेठ ने पहले अपनी पत्नी के गालों पर किस किया और इसके बाद वह बेबी बंप को किस करते नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए इशिता दत्ता ने लिखा, "देखो कौन है यहां।" बता दें कि इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की वैलेंटाइन डे पोस्ट के बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि दोनों जल्द ही फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं। (यहां देखें वीडियो)

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ हुए रोमांटिक

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ हुए रोमांटिक

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ को चाहिए बेटी!

इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Seth) की खबर की पुष्टि करते हुए बताया था कि एक्ट्रेस का दूसरा ट्राइमेस्टल चल रहा है। इशिता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, "मैं उम्मीद करती हूं कि वायू को छोटी बहन मिल जाए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article