टीवी मसाला

Vivian Dsena को करियर की शुरुआत में 300-400 बार किया गया रिजेक्ट, देखते ही मुंह पर बंद कर देते थे दरवाजा

Vivian Dsena Reveals He Faced Rejection In Early Days Of Career: टीवी के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विवियन डीसेना ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें 300 से 400 बार रिजेक्शन झेलना पड़ा।

Image

300-400 बार रिजेक्शन झेल चुके हैं विवियन डीसेना

Vivian Dsena Reveals He Faced Rejection In Early Days Of Career: टीवी के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। विवियन डीसेना आखिरी बार बिग बॉस 18 में नजर आए, जहां उन्हें ट्रॉफी भले ही नहीं मिली। लेकिन अपने फैंस के लिए वो विजेता बन गए। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को टीवी का सुपरस्टार कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने आज तक कोई भी फ्लॉप शो नहीं दिया है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि करियर की शुरुआत में विवियन डीसेना को करीब 300 से 400 बार रिजेक्ट किया गया। विवियन डीसेना ने बताया कि उनका चेहरा देखकर लोग उन्हें रिजेक्ट कर देते थे।

विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने पिंकविला संग बातचीत के दौरान अपने दिल का दर्द बयां किया। एक्टर ने कहा, "कई बार मुझे ऑडिशन लिये बिना ही रिजेक्ट कर दिया जाता था। केवल देखकर ही लोग 'ना' कह देते थे और बोलते थे कि तुम इसके लिए फिट नहीं हो।" विवियन डीसेना ने बताया कि लगातार रिजेक्ट होने पर उनका कॉन्फिडेंस बिल्कुल खत्म होने लगा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। विवियन डीसेना ने इस बारे में कहा, "ये जरूरी है कि आपका आत्मविश्वास बिखरे, उतार-चढ़ाव जरूरी हैं क्योंकि जिंदगी हमेशा एक सी नहीं रहती।"

विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि सब इसका अनुभव करते हैं और मैं कोई खास नहीं हूं। मेरे पास कोई बड़ी संघर्ष वाली कहानी नहीं है। हर एक्टर अपनी जिंदगी में इस चरण का सामना करता है। रिजेक्शन एक एक्टर की जिंदगी में बहुत जरूरी चीज होती है।" विवियन डीसेना ने इंटरव्यू में शेयर किया कि कैसे कई बार रिजेक्ट होना आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का काम करता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article