Bigg Boss OTT 3 स्टार Vishal Pandey के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, स्टार प्लस के इस शो में आएंगे नजर!

Vishal Pandey approached for Star Plus show:​ बिग बॉस ओटीटी 3 स्टार और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल पांडे को लेकर रिपोर्ट सामने या रही है कि उनके साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। उन्हें स्टार प्लस के के शो के लिए अप्रोच किया गया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Vishal Pandey approached for Star Plus show: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 3 स्टार विशाल पांडे ने अपने गेम से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में लव कटारिया संग उनकी दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा कृतिका मलिक पर किए कमेन्ट के चलते अरमान मालिक संग अपनी लड़ाइयों को लेकर भी विशाल सुर्खियों में बने रहे। बेशक विशाल पांडे (Vishal Paandey) के हाथ बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी नहीं लगी लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जरूर जीत लिया। अब खबर आ रही है कि विशाल पांडे के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Vishal Pandey approached for Star Plus show

Vishal Pandey approached for Star Plus show

नई रिपोर्ट के मुताबिक विशाल पांडे (Vishal Paandey) को जीईसी चैनल के साथ एक नया प्रोजेक्ट मिला है। बता दें कि कुछ दिन पहले बिग बॉस ओटीटी 3 विजेता सना मकबूल और विशाल पांडे साथ में ग्रीस गए थे, जिसके बाद ही यह रिपोर्ट आई की यह दोनों मिलकर नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई की विशाल पांडे को डेली सोप के लिए अप्रोच किया गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विशाल को स्टार प्लस के एक नए प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया है।

End of Feed