टीवी मसाला

Rubina Dilaik ने 2024 में सीखी जिदगी से जुड़ी ये अहम बातें, कहा "अपने माता-पिता के साथ अधिक समय बिताएं

Rubina Dilaik learned from 2024: बिग बॉस 14 विजेता रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने पिछले साल नवंबर में दो बेटियों को जन्म दिया था और अभ अभिनेत्री अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) संग उनकी परवरिश में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने साल 2024 में सीखी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातों को साझा किया है। आइए देखते हैं।

Image

Rubina Dilaik learned from 2024

Rubina Dilaik learned from 2024: टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक इस समय अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिता रही हैं। अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों जीव और एधा की परवरिश करने में काफी व्यस्त हैं। बता दें कि पिछले साल नवंबर में रुबीना ने अभिनव शुक्ला संग दो बेटियों का स्वागत किया था और यह कपल पैरेंट्स बनकर बेहद खुश है और पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहा है। अब इस बीच रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 2024 में सीखे गए महत्वपूर्ण सबक पर अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेत्री ने उन बिंदुओं को हाइलाइट किया है जो उन्होंने इस वर्ष जीवन में सीखा है और उसी पर फोकस करना चाहती हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की श्रंखला के साथ एक लंबी पोस्ट साझा की है। उस पोस्ट के माध्यम से अभिनेत्री ने साल 2024 में सीखी जरूरी बातों को अपने फैंस के साथ साझा किया है। अभिनेत्री ने लिखा "मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें......आप केवल वही दे सकते हैं जो आपके पास है........अपने परिवार का पालन-पोषण करें, यह आपके मूल्यों की नींव है......एकमात्र व्यक्ति जो आपके लिए अपना जीवन समर्पित करेगा, वह आपका साथी है, उसका सम्मान करें और हर बार उसे चुनें.........माता-पिता तेजी से बूढ़े हो रहे हैं, जल्दी से जल्दी बहस करना छोड़ दें और उनके साथ अधिक समय बिताएं...........

रुबीना दिलैक के पोस्ट साझा करने के तुरंत बात फैंस ने कमेन्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा "रुबीना आपके इस पोस्ट ने हमारा दिल छू लिया है।" एक आने यूजर ने लिखा "मैं आपकी बातों से बिल्कुल सहमत हूँ।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article