टीवी मसाला

Dipika Kakar ने एक्टिंग छोड़ अब बिजनेस में रखा कदम, महिलाओं को दिया ये सुनहरा तोहफा

Dipika Kakar Started Clothing Line: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने एक गुड न्यूज दी है जो सुनकर सभी फैंस खासकर महिलाएं काफी खुश हैं। अब एक्ट्रेस एक्टिंग को छोड़ एक बिजनेसवूमेन बनने जा रही है जानिए कैसे टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Dipika Kakar Started Clothing Line

Dipika Kakar Started Clothing Line: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बेटे रुहान के पैदा होने के बाद एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है और अपना सर वक्त परिवार को देती हैं। फैंस अक्सर दीपिका से एक ही सवाल पूछते हैं की वह कब टीवी पर वापसी करेंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब वलॉग से फैंस को खुशखबरी दी है जिससे सुन फ़ीमेल फैंस काफी ज्यादा खुश हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है वो खुशखबरी।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने वलॉग में बताया की वह एक क्लोदिंग लाइन यानी अनलाइन कपड़े बेचने का बिजनेस शुरू करने जा रही है। हालांकि ये सभी कपड़े सिर्फ महिलाओं के लिए होंगे जिसके लिए वह काफी समय से मेहनत कर रही है। पति शोएब इब्राहीम ने बताया की वह जल्द ही इस बिजनेस का नाम और लॉन्च डेट शेयर करेंगे। इन आउटफिटस की अनलाइन डिलवेरी होगी और शुरू में स्टॉक बहुत कम रखा जाएगा। इस खबर को सुन फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं और दीपिका को मुबारकबाद दे रहे हैं।

इससे कयास लगाए जा रहे हैं की अब एक्टिंग छोड़ दीपिका बिजनेस टाइकून बनने जा रही है। बात दें दीपिका आखरी बार सीरियल ससुराल सिमर का 2 में एक कैमियो करती हुई नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस अपने फैंस से यूट्यूब वलॉग से जुड़ती है जिसके चैनल पर 3.91 मिलियन से भी ज्यादा सब्स्क्राइबर हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article