Vishal Aditya Singh-Himanshi khurana Take A Dig At Asim Riaz: स्टार कपल रहे असिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi khurana) का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और इस विवाद में विशाल आदित्य सिंह की एंट्री भी हो चुकी है। विशाल ने एक इंटरव्यू में असिम और हिमांशी के विवाद पर अपनी राय रखी, जिसके बाद असिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह के बीच जुबानी जंग देखने के लिए मिली। हालांकि, ये मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अब हिमांशी खुराना के साथ मिलकर विशाल ने असिम का मजाक उड़ाया है। इस मौके पर विशाल ने असिम को रूठी हुई बुआ जी का टैग दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: छात्र प्रोटेस्ट वाली Rhiya Ahir ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, शो में एंट्री से पहले लिया पंगा (Excl.)
Vishal Aditya Singh-Himanshi khurana-asim riaz (Photo credit- instagram)
असिम रियाज का उड़ाया गया मजाक
असिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह की लड़ाई ने फैंस का ध्यान खींच लिया है, लेकिन इसी बीच हिमांशी खुराना ने थोड़े मजे लेने की कोशिश की है। हिमांशी खुराना ने विशाल के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आपको भी क्या पड़ी थी पॉडकास्ट में बोलने की। जरूरत नहीं थी पॉडकास्ट में बोलने की।' हिमांशी के इस कमेंट पर विशाल जवाब भी देते हैं और लिखते हैं, 'उस पॉडकास्ट के बाद बुरा तुम्हे लगना चाहिए था, लेकिन बुआ जी रूठ गई हमारी।' हिमांशी और विशाल का ये मस्ती मजाक अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'इंजेक्शन वाली बॉडी', Asim Riaz का एटीट्यूड देख भड़के Vishal Aditya Singh, खिल्ली उड़ाकर बोले- 'दिमाग नही है'himanshi khurana-vishal aditya singh (photo credit- instagram)
