Do aur Do Pyaar Poster: Vidya-ileana की जोड़ी करेगी धमाल, प्यार का तड़का लगाने आ रही है ' दो और दो प्यार'

Do aur Do Pyaar Poster: हाल ही में विद्या बालन ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए नई फिल्म की घोषणा की है। विद्या बालन की फिल्म का नाम है ' दो और दो प्यार' इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति नजर आने वाले हैं।

Do aur Do Pyaar Poster: विद्या बालन( Vidya Balan) और इलियाना डिक्रूज ( Ileana Dcruz) की अपकमिंग फिल्म 'दो और दो प्यार' का पोस्टर रिलीज हो गया है। विद्या बालन की नई फिल्म को लेकर लगातार बज़ बन रहा था। कुछ समय पहले विद्या बालन ने प्रतीक गांधी( Partik Gandhi) के तस्वीर साझा की थी जिसके बाद से उनकी फिल्म की घोषणा का फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब एलान हो गया है कि विद्या बालन जल्द ही इलियाना डिक्रूज के साथ नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होगी विद्या बालन की ये फिल्म

Do aur Do Pyaar Poster

हाल ही में विद्या बालन ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए नई फिल्म की घोषणा की है। विद्या बालन की फिल्म का नाम है ' दो और दो प्यार' इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक गांधी( Partik Gandhi) , इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति नजर आने वाले हैं। पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है, उनकी ये फिल्म 29 मार्च 2024 में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को तृषा गुहा ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है यह उनकी डेब्यू फिल्म है जिसमें वह द लवर्स फिल्म की कहानी का हिन्दी वर्जन लेकर आ रही हैं। फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा मैरीटियल अफेयर पर बनी है।

End of Feed