टीवी मसाला

Divya Agarwal Bachelorette: गोवा में बैचलरेट कर रही है Divya Agarwal, दोस्तों के साथ पूल पार्टी की तस्वीरें हुई वायरल

Divya Agarwal Bachelorette: शादी से पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ( Divya Agarwal) गोवा में अपनी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी मना रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें बिग बॉस एक्ट्रेस मस्ती करती दिखाई दे रही है।

Image

Divya Agarwal Bachelorette

Divya Agarwal Bachelorette: बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 ( Bigg Boss OTT 1) विनर दिव्या अग्रवाल( Divya Agarwal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। पिछले साल ही टीवी एक्टर्स ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर( Apurva Padgaonkar) से सगाई की थी। जिसके बाद फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि शादी से पहले दिव्या ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर साझा की हैं जिसमें एक्ट्रेस गोवा में मस्ती करती दिखाई दे रही है।

शादी से पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ( Divya Agarwal) गोवा में अपनी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी मना रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें बिग बॉस एक्ट्रेस मस्ती करती दिखाई दे रही है। दिव्या की दोस्तों ने उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं जिसमें वह पूल पार्टी में झूमती दिखाई दे रही हैं। वहीं दिव्या भी इस पार्टी में जमकर एन्जॉय करती दिखाई दे रही है। वायरल तस्वीरों पर नजर डाले तो दिव्या ने अपनी ब्रीड्समेट के लिए गिफ्ट हैम्पर भी रखे हैं और उन्हें सरप्राइज़ के तौर पर देते हुए नजर आ रही है।

बताते चले कि दिव्या अग्रवाल जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से फरवरी में शादी करने वाली हैं। वह केवल कुछ मेहमानों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने वाली हैं हालांकि वह बाद में दोस्तों के लिए ग्रैंड पार्टी रखने वाली हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article