टीवी मसाला

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे TV के राम-सीता, 'लक्ष्मण' भी साथ आए नजर

Ramayan Cast Visits Ayodhya Before Ram Mandir Inauguration: रामानंद सागर की 'रामायण' के राम-सीता और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी हाल ही में अयोध्या पहुंचे हैं। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनके आस-पास लोगों की भीड़ नजर आई।

Image

अयोध्या पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण

Ramayan Cast Visits Ayodhya Before Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है, जिसका हर एक देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन में राजनेता, खिलाड़ी और टीवी व बॉलीवुड जगत के सितारे भी शामिल होने वाले हैं। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 'रामायण' (Ramayana) में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले अरुण गोविल (Arun Govil), दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) और सुनील लहरी को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन खास बात तो यह है कि वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही तीनों कलाकार अयोध्या पहुंच गए। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayana) में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था, जिसके बाद लोग उन्हें सच में ही भगवान राम समझने लगे थे। खास बात तो यह है कि तीनों कलाकारों की आज भी लोग उसी प्रकार इज्जत करते हैं। वहीं अयोध्या में उन्हें देखकर लोगों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। उनकी एक झलक पाने के लिए चारों तरफ भीड़ नजर आई। दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia), अरुण गोविल और सुनील लहरी से जुड़ा एक वीडियो विरल भयानी ने भी शेयर किया है, जिसमें तीनों कलाकार आगे चलते नजर आए तो वहीं उनके पीछे-पीछे बड़ी मात्रा में भीड़ नजर आई।

बता दें कि 'रामायण' (Ramayana) के राम यानी अरुण गोविल (Arun Govil) ने अयोध्या पहुंचकर मकर संक्रांति के प्रसाद वाली खिचड़ी भी खाई थी। उन्होंने इससे जुड़ा वीडियो भी शेयर किया था। वहीं माता सीता का रोल अदा करने वाली दीपिका चिखलिया ने भी अयोध्या की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा कीं। वहां पर उन्होंने जगत गुरु से भी मुलाकात की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article