Urfi Javed Surgery: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के कपड़े आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो उर्फी के जावेद के फैशन सेंस को पसंद करते हैं और कई ऐसे हैं जिन्हे उनके कपड़ों से नफरत है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद बर्बाद हुए चेहरा दिखाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर उर्फी जावेद का ये चेहरा आखिरकार ऐसे कैसे हुआ।
हाल ही में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें उनका चेहरा बहुत ही ज्यादा अजीब और खराब लग रहा है। दरअसल उर्फी जावेद ने अंडर आई सर्जरी कराई थी, जिसके कारण उनका ये चेहरा बर्बाद हो गया है। एक्ट्रेस सभी को बताते हुए लिखती है कि मैं अपने डार्क सर्कल्स की वजह से खूब ट्रोल होती थी। इसी कारण मैंने अपने चेहरे पर अंडर आई फिलर करवाया था, लेकिन अब मेरा चेहरा खराब हो गया है। मेरी आंखों के नीचे वाला हिस्सा बहुत अलग दिख रहा है, अब इसे कोई ठीक नहीं कर सकता है। मैंने अपने साथ ऐसा क्यों किया। इस तस्वीर को पोस्ट कर उर्फी जावेद सुर्खियों में आ गई हैं, साथ उन्हें फैंस सर्जरी ना कराने की सलाह भी दे रहे हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
