टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर ने एल्विश यादव के पानी में मिलाया साबुन, भड़के दर्शकों ने एक्ट्रेस को बुलाया 'नागिन'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 19, 2023, 08:00 AM IST

Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर ने बिग बॉस ओटीटी के घर में अब एक ऐसी हरकत कर दी है, जिसके बाद उन्हे सोशल मीडिया पर नागिन जैसे टैग दिए जा रहे हैं। दरअसल एल्विश यादव, जिया से पीने के लिए एक ग्लास पानी मांगते हैं और जिया उनके पानी में साबुन मिला कर दे दिती हैं। जिसके बाद अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Image

#ShameOnJiya trends on twitter

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की एंट्री के बाद से ही गेम अब और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग हो गया है। घर में फलक नाज, अविनाश सचदेव और जिया शंकर ये तीन ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो एल्विश यादव के सख्त नफरत करते है, क्योंकि बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही एल्विश ने इन तीनों से पंगा लेना शुरू कर दिया है। जिया शंकर और एल्विश यादव की भी कई बार बहस हो चुकी है। इस बीच बिग बॉस के लाइव फीड में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिससे एल्विश यादव के फैंस आग बबूला हो गए हैं, और जिया की इस हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं। दरअसल एल्विश, जिया से पीने के लिए एक ग्लास पानी मांगती है और जिया उनके पानी में साबुन घोलकर पिला देती हैं। जिसके बाद अब घर में बड़ा बवाल मचने वाला है।

जिया शंकर की इस हरकत पर मचा बवाल

एल्विश यादव के पानी के ग्लास में जिया शंकर साबुन डालकर मिला देती हैं, जिसके बाद एल्विश आधा ग्लास पानी भी पी लेते हैं, जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि उनके पानी में साबुन मिला हुआ है। वह इस बात पर जिया को सुनाने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर जिया अविनाश सचदेव को अपनी इस हरकत के बारे में बताती हैं और जोर जोर से हंस रही होती है। अब दर्शक भी जिया शंकर पर भड़क गए हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article