टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: बेबिका ध्रुवे का दिल तोड़कर एल्विश यादव ने थामा मनीषा रानी का हाथ, एक्ट्रेस ने गुस्से में फेंका खाना

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 18, 2023, 01:43 PM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही बेबिका ध्रुवे उनपर लगातार डोरे डाल रही हैं। इस बीच कई बार वह मजाक मजाक में अपनी फीलिंग्स भी बता चुकी हैं। अब उनकी पुरानी दोस्त मनीषा रानी ही उनके प्यार को छीनने वाली हैं।

Image

Elvish Yadav and Manisha Rani makes Bebika Dhruve jealous

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में अब एक लव ट्रायएंगल देखने को मिलने वाला है। बेबिका ध्रुवे, एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच अब हंसी मजाक में ही सही पर कुछ खिचड़ी पकती नजर आ रही हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही बेबिका ध्रुवे उनपर लगातार डोरे डाल रही हैं। इस बीच कई बार वह मजाक मजाक में अपनी फीलिंग्स भी बता चुकी हैं। अब उनकी पुरानी दोस्त मनीषा रानी ही उनके प्यार को छीनने वाली हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के आज के एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसमें बेबिका को जलाने के लिए मनीषा रानी और एल्विश यादव के दूसेर का हाथ थामकर चलते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद बेबिका चिढ़ जाती हैं और चिल्लाने लगती हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

बेबिका ने एल्विश यादव पर फेंका खाना

बेबिका ध्रुवे को बिग बॉस के घर का एंटरटेनर भी बताया जा रहा है, इस बीच अब प्रोमों में वह मनीषा और एल्विश की इस हरकत के बाद चिढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मनीषा रानी और एल्विश यादव एक दूसरे का हाथ थामकर बेबिका के सामने से गुजरते हैं। जिसके बाद बेबिका कहती हैं, 'मनीषा तुमने हमें धोखा दिया है, गद्दार..' जिसके साथ ही वह एल्विश यादव पर भी गुस्से में कुछ खाने की चीज फेंक देती हैं। जिसके बाद घरवाले जोर जोर से हंसने लगते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article