टीवी मसाला

Urfi Javed के साथ समय रैना के शो India's Got Latent में हुआ दुर्व्यवहार, सरेआम एक्ट्रेस की इज्जत की तार-तार

Urfi Javed Walks Out From Samay Raina India's Got Latent For Misbehaving: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद का अंदाज हर कोई जानता है कि उर्फी जावेद किसी के ताने बर्दाश्त नहीं करती हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि इज्जत पर आंच आने के बाद उर्फी जावेद समय रैना का शो छोड़कर भी निकल गईं।

Image

समय रैना के शो को बीच में छोड़कर निकल आईं उर्फी जावेद

Urfi Javed Walks Out From Samay Raina India's Got Latent For Misbehaving: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी जावेद की ड्रेस देख लोग ये तक कहते हैं कि उन्हें मेट गाला का हिस्सा बनना चाहिए। उर्फी जावेद कई बार अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें जवाब देने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में उर्फी जावेद मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का हिस्सा बनी थीं। लेकिन वहां उर्फी जावेद (Urfi Javed) पर ऐसे भद्दे कमेंट पास किये गए कि उर्फी जावेद शो को बीच में ही छोड़कर वहां से निकल गईं। यहां तक कि उर्फी जावेद की तुलना अडल्ट स्टार से भी की गई।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी जावेद (Urfi Javed) स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के साथ 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन इसी दौरान शो में आए कुछ कंटेस्टेंट्स ने उर्फी जावेद के खिलाफ भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिये। एक कंटेस्टेंट ने जहां उर्फी जावेद को अपशब्द कहा तो वहीं दूसरे कंटेस्टेंट ने उर्फी जावेद से 'बॉडी काउंट' तक पूछ लिया। इतना ही नहीं, तीसरे कंटेस्टेंट ने उर्फी जावेद की तुलना अडल्ट फिल्म स्टार से की। उर्फी जावेद को कंटेस्टेंट्स का ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो बीच शो से ही उठकर चली गईं।

खबरों की मानें तो उर्फी जावेद (Urfi Javed) के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार के बाद भी समय रैना ने कंटेस्टेंट्स को रोकने की कोशिश नहीं की। बता दें कि उर्फी जावेद से पहले कुशा कपिला का भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में मजाक बना था। कुशा कपिला और जोरावर आहलुवालिया के तलाक पर भी खूब सवाल उठे थे। इस विवाद के बाद कुशा कपिला और समय रैना की दोस्ती में भी दरार पड़ गई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article