टीवी मसाला

Naagin 7 का हिस्सा बन जहर उगलेंगी Urfi Javed, लेटेस्ट पोस्ट देख लग रही हैं अटकलें

Urfi Javed To Be A Part Of Naagin 7 Latest Post Sparks Assumption: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। उर्फी जावेद को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह जल्द ही 'नागिन 7' का हिस्सा बन सकती हैं और उसमें लीड रोल अदा कर सकती हैं।

Image

उर्फी जावेद बनेंगी 'नागिन 7' का हिस्सा?

Urfi Javed To Be A Part Of Naagin 7 Latest Post Sparks Assumption: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी जावेद अपने नए-नए आउटफिट से लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। बीते काफी वक्त से उर्फी जावेद को किसी भी सीरियल में नहीं देखा गया है। लेकिन अब अटकलें लग रही हैं कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) 'नागिन 7' का हिस्सा बन सकती हैं। उर्फी जावेद की लेटेस्ट पोस्ट सामने आने के बाद से ही ये अटकलें लग रही हैं। बता दें कि उर्फी जावेद को लेकर पहले भी खबरें आई थीं कि वह एकता कपूर के 'नागिन 7' का हिस्सा बन सकती हैं।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने कुछ दिन पहले अपना एक रील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। उर्फी जावेद की इस ड्रेस पर ड्रैगन बना हुआ था। इस आउटफिट में उर्फी जावेद ने अपनी अदाएं दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। यहां तक कि उर्फी जावेद का हेयरस्टाइल भी बेहद कमाल का लगा। उर्फी जावेद की इस ड्रेस को देख लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि क्या एक्ट्रेस 'नागिन 7' का हिस्सा बनने वाली हैं। एकता कपूर ने भी एक स्टोरी को रिपोस्ट किया था, जिसमें सवाल किया गया था कि क्या उर्फी जावेद नागिन के लिए ऑडिशन दे रही हैं?

उर्फी जावेद (Urfi Javed) के आउटफिट को देख एक यूजर ने लिखा, "उर्फी जावेद वैंप नागिन बढ़िया बनेगी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ग्लैमरस नागिन।" बता दें कि उर्फी जावेद की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उन्हें नागिन के अवतार में दिखाया गया था। हालांकि उनकी वो फोटो फेक थी और एडिट की गई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article