टीवी मसाला

'मेरे पैसे अब कट जाएंगे...' स्टूडेंट्स के लिए Urfi Javed ने उठाई आवाज, वायरल हो गया वीडियो

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में उर्फी जावेद ने छात्रों के लिए आवाज उठाई हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

Image

छात्रों के लिए उर्फी जावेद ने उठाई आवाज (pic credit-instagram)

Urfi Javed Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक नया वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी देश में चल रहे CJP के छात्र आंदोलन और पेपर लीक विवाद पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। उन्होंने छात्रों की आवाज का समर्थन करते हुए उनकी परेशानियों पर चिंता जताई है। उर्फी का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कोई उनकी बात का समर्थन कर रहा है, तो कुछ लोग उनसे असहमत भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल उर्फी जावेद का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।-(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'मुझे एंटी नेशनल का टैग...' CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे Diljit Dosanjh)

उर्फी जावेद ने उठाया सवाल

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस क्लिप में उर्फी जावेद ने कहा, 'ये जो नेता मंत्री के बच्चे है ये सब तो विदेश में पढ़ते हैं इनको कोई फर्क नहीं पड़ता यहां के जो बच्चे है उन्हें इससे मतलब है। जब वे अपने हक के लिए लड़ रहे है तो उनपर लाठी चार्ज हो रहा है। मुझे ये पता है मैंने ये बोल दिया है तो अब कुछ लोग बोलेंगे कि इसके लिए मुझे पैसे मिले है लेकिन ऐसा नहीं है। मैं आपको जानकारी के लिए बता दूं कि जब आप कुछ ऐसा पॉलिटिकल कुछ बोलते हो तो ब्रैंड्स और ओटीटी आपके साथ काम नहीं करना चाहते हैं तो इससे मुझे पैसे मिलेंगे नहीं बल्कि कटेंगे। फिर भी मैंने छात्रों के लिए आवाज उठाई।' उर्फी जावेद के इस क्लिप पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई लोग उर्फी जावेद को सपोर्ट कर रहे हैं।

छाई रहती हैं उर्फी जावेद

एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article