पंजाबी

'मुझे एंटी नेशनल का टैग...' CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Post: CJP प्रदर्शन पर दिलजीत दोसांझ का पोस्ट वायरल हो गया है। उन्होंने छात्रों के साथ हुई कथित कार्रवाई पर दुख जताया और सरकार से उनकी मांगों पर बातचीत करने की अपील की।

Image

दिलजीत दोसांझ ने कही ये बात (pic credit-instagram/chatgpt)

Diljit Dosanjh Post: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के बाद पूरे देश में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। कई बॉलीवुड और टीवी सितारे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर छात्रों के साथ हुई कथित कार्रवाई पर चिंता जताई और उनकी मांगों को सुनने की अपील की। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर Sonakshi Sinha ने शेयर की तस्वीर, कहा, 'लोगों की हड्डियां और पूरे देश का दिल टूटा...')

diljit dosanjh post

दिलजीत दोसांझ ने कही ये बात (pic credit-instagram)

दिलजीत दोसांझ ने कही ये बात

दिलजीत दोसांझ ने अपने नोट में लिखा कि 'लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है।' उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि इस मुद्दे पर बोलने के बाद एक बार फिर उन्हें "एंटी-नेशनल" कहा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भी उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें कई तरह की कानूनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, जिनके बारे में वह आज भी खुलकर बात नहीं कर सकते। अपने नोट के आखिर में उन्होंने लिखा कि "भगवान सब कुछ देख रहे हैं और वही सबका भला करेंगे।'

दिलजीत दोसांझ की फिल्म हटाई गई

दिलजीत दोसांझ ने यह पूरा संदेश पंजाबी भाषा में शेयर किया। उन्होंने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए प्रशासन से अपील की कि वह प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और बातचीत के जरिए समाधान निकाले। दिलजीत दोसांझ के अलावा शबाना आजमी, प्रकाश राज, विजय वर्मा और नसीरुद्दीन शाह समेत कई कलाकारों ने भी छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' 3 जुलाई 2026 को ZEE5 पर रिलीज हुई थी। करीब तीन साल की देरी के बाद आई इस फिल्म को रिलीज के कुछ समय बाद ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article