टीवी मसाला

Urfi Javed ने नकली पुलिस बुलाकर पैर पर मारी कुल्हाड़ी, अब मुंबई पुलिस ने कार्रवाई कर दर्ज किया केस

Mumbai Police Action Against Urfi Javed And Her Fake Police: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने बीते दिन नकली पुलिस बुलाकर अपनी गिरफ्तारी का नाटक किया था, जो कि उन्हें भारी पड़ने वाला है। दरअसल, अब मुंबई पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई की है।

Image

मुंबई पुलिस ने की उर्फी जावेद के खिलाफ कार्रवाई

Mumbai Police Action Against Urfi Javed And Her Fake Police: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन बीते दिन एक्ट्रेस अपने एक नाटक के कारण सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने नकली पुलिस बुलाकर अपनी गिरफ्तारी का नाटक रचा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। लेकिन अब उर्फी जावेद का यह नाटक उनके लिए ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करने का फैसला किया है।

मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद (Urfi Javed) द्वारा नकली पुलिस बुलाने पर आपत्ति जताई। साथ ही मुंबई पुलिस ने कॉप्स की युनिफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने वालों को गिरफ्तार भी किया है। इस बात की जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने पोस्ट साझा कर दी है। मुंबई पुलिस ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कोई भी घटिया पब्लिसिटी के लिए कानून के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहा है। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला को कथित तौर पर मुंबई पुलिस द्वारा अश्लीलता के लिए गिरफ्तार किया गया। हालांकि ये सच नहीं है। इस नाट के लिए युनिफॉर्म का भी गलत इस्तेमाल हुआ। इस मामले को लेकर वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ ओशीवाड़ा पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 171, 419, 500 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात जारी है। नकली पुलिस ऑफिस को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया है।"

उर्फी जावेद (Urfi Javed) के नाटक को लेकर मुंबई पुलिस के इस कदम पर लोग भी सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये कार्रवाई जरूरी थी, चीजें हाथ से बाहर जा रही थीं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "नकली कारनामा असली में बदल गया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article