बॉलीवुड

Mirchi Music Award 2023: अरिजीत सिंह की झोली में गिरा 'बेस्ट सिंगर' का अवॉर्ड, 'ब्रह्मास्त्र' ने लहराया परचम

Mirchi Music Award 2023: म्यूजिक की दुनिया का अहम अवॉर्ड शो यानी मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड 2023 बीती रात मुंबई के ताज सैंटाक्रूज में आयोजित हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज सितारे और सिंगर हिस्सा बने। इस अवॉर्ड शो में अरिजीत सिंह से लेकर आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने झंडे गाड़े।

Image

मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड 2023

Mirchi Music Award 2023: म्यूजिक की दुनिया का अहम अवॉर्ड शो यानी 15वां मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड शो बीती रात मुंबई के ताज सैंटाक्रूज में आयोजित हुआ। इस अवॉर्ड शो में कई दिग्गज सिंगर को उनके बेहतरीन गानों के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं कई बॉलीवुड मूवीज ने भी अपने म्यूजिक एल्बम के साथ जीत का परचम लहराया। जहां सुरों के बादशाह अरिजीत सिंह (Arjiti Singh) की झोली में बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड गिरा तो वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' के हाथ भी कई पुरस्कार लगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स के विजेताओं पर-

मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं की लिस्ट-

एल्बम ऑफ द ईयर- लाल सिंह चड्ढा

सॉन्ग ऑफ द ईयर- केसरिया (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- ब्रह्मास्त्र

रिक्रिएटेड सॉन्ग ऑफ द ईयर- आमि जे तोमार (तांडव)

राग इंस्पायर्ड सॉन्ग ऑफ द ईयर- अमृता सिंह का भालोबाशिबे बोले (होमकमिंग)

मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर- अरिजीत सिंह (केसरिया, ब्रह्मास्त्र)

फीमेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर- श्रेया घोषाल (जब साईयां, गंगूबाई काठियावाड़ी)

म्यूजिक कंपोजर ऑफ द ईयर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

लिरीकिस्ट ऑफ द ईयर- अमिताभ भट्टाचार्या (तुर कल्लेयां, लाल सिंह चड्डा)

अपकमिंग आर्टिस्ट्स

अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर - हार्दिक भारद्वाज (मेरी सजा, वध)

अपकमिंग फीमेल वोकलिस्ट ऑफ ईयर- सिरीशा भागवतुला (घोड़े पे सवार, कला)

अपकमिंग म्यूजिक कंपोजर ऑफ द ईयर- OAFF (डूबे, गहरहाइयां)

अपकमिंग लिरिकिस्ट ऑफ द ईयर- अनुराग शर्मा (कच्ची डोरियां, मजा मा)

गोल्डन एरा एल्बम ऑफ द ईयर 1962- अनपढ़ और 'साहिब बीबी और गुलाम'

आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन- स्पेशल जुरी अवॉर्ड- किशोर शर्मा

टेक्निकल अवॉर्ड्स

सॉन्ग इंजीनियर-रिकॉर्डिंग एंड मिक्सिंग: आरोह वेलांकर, अनिरुद्ध अनंथा, अश्विन कुलकर्णी, हरजोत कौर, हिमांशु शिरलेकर, प्रणव गुप्ता, सुकंतो सिंघा, शादाब रईन (केसरिया)

सॉन्ग प्रोड्यूसर- प्रोग्रामिंग और अरेंजिंग: हिमांशु पारिख, डीजे फुकान (केसरिया, ब्रह्मास्त्र)

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article