Urfi Javed ने बॉलीवुड की इन हसीनाओं को दिखाया असलियत का आईना, कहा "मिडल क्लास होने की ऐक्टिंग करते हैं"

Urfi Javed SLAMS Rich Celebs For Acting Middle-Class: उर्फी का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वह उन बॉलीवुड हस्तियों की आलोचना कर रही हैं जो यह झूठा दावा करते हैं कि उनकी परवरिश मध्यम वर्गीय परिवार में हुई है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Urfi Javed SLAMS Rich Celebs For Acting Middle-Class: सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर ऊर्फी जावेद अपने अनोखे पहनावे और बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। अब अक्सर सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन इसके बावजूद वह बेबाकी से अपना जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अब हाल ही में, एक वायरल क्लिप में ऊर्फी जावेद बॉलीवुड की उन मशहूर हस्तियों की आलोचना करती नज़र आईं, जो यह झूठा दावा करती हैं कि उनकी परवरिश मध्यम वर्ग में हुई है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Urfi Javed SLAMS Rich Celebs For Acting Middle-Class

इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में ऊर्फी ने कहा, “जब अमीर हस्तियाँ यह दिखावा करती हैं कि उनकी परवरिश मध्यम वर्ग में हुई है, तो मुझे बहुत गुस्सा आता है। साले, हम जानते हैं कि तुम अमीर थे। ‘हम बिल्कुल मिडिल क्लास थे, हमने कभी फर्स्ट क्लास में फ्लाई नहीं किया, हम इकॉनमी में फ्लाई करते थे।’ हमने प्लेन नहीं देखा था यार, तुम कैसी बातें कर रही हो।” उन्होंने आगे कहा जब अमीर हस्तियाँ अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए मध्यम वर्ग का दिखावा करती हैं तो मुझे बहुत गुस्सा आता है।

End of Feed