टीवी मसाला

Anupamaa के इस एक्टर के हाथ लगा कलर्स का धाकड़ सीरियल, Maan के एक होने से पहले कहेगा शो को अलविदा

Mehul Nisar From Anupamaa Roped For Suhaagan: टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर मेहुल निसार के हाथ नया शो लगा है। दरअसल, 'सुहागन' में जनरेशन लीप के बाद वह एंट्री करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि शो में वह अहम किरदार अदा करते दिखेंगे।

Image

'अनुपमा' के इस एक्टर के हाथ लगा नया शो

Mehul Nisar From Anupamaa Roped For Suhaagan: टीवी का चर्चित शो 'अनुपमा' बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। हालांकि इन दिनों 'अनुपमा' (Anupamaa) का करंट ट्रैक दर्शकों के सिर के ऊपर से जा रहा है। इसी बीच 'अनुपमा' को लेकर एक और हैरान करने वाली खबर आई है। दरअसल, इसके एक कलाकार के हाथ नया शो लग गया है, जिससे वह रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो को अलविदा कहकर उसमें एंट्री कर सकते हैं।

'अनुपमा' (Anupamaa) के वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि मेहुल निसार (Mehul Nisar) हैं, जो शो में अनुपमा के भाई का रोल अदा करते नजर आते हैं। बता दें कि कुछ ही वक्त पहले ही उनकी रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में एंट्री हुई थी। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेहुल निसार के हाथ कलर्स का शो 'सुहागन' लगा है, जिसमें वह जनरेशन लीप के बाद नए किरदार के तौर पर एंट्री कर सकते हैं। हालांकि सीरियल में वह क्या रोल अदा करेंगे, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है, साथ ही इसपर मेहुल निसार की ओर से आधिकारिक टिप्पणी भी नहीं की गई है।

'सुहागन' में नई लीड एक्ट्रेस बनकर एंट्री करेंगी ये दो एक्ट्रेस

बता दें कि कलर्स के चर्चित सीरियल 'सुहागन' में जनरेशन लीप के बाद दो एक्ट्रेस की एंट्री होगी, जो अब शो की कमान संभालेंगी। इस लिस्ट में प्रगति चौरसिया और ध्वनि गोरी का नाम शामिल है। 'सुहागन' के जनरेशन लीप से जुड़ा प्रोमो भी रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि ये दो बहनों की कहानी होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article