टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 3 promo out: अनिल कपूर के आने से, अब सब बदलेगा, नए प्रोमो में देखें इस सीजन क्या होने वाला है खास

Bigg Boss OTT 3 promo out: मेकर्स ने शो का नया प्रमो जारी किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि अनिल कपूर अपने बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस सीजन क्या खास होने वाला इसकी भी झल्लकियाँ दिखाई गई है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं

Image

Bigg Boss OTT 3 promo out

Bigg Boss OTT 3 promo out: भारत के सबसे बड़े डिजिटल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट के रूप में प्रतिष्ठित अनिल कपूर के आने की घोषणा के बाद, जियोसिनेमा प्रीमियम ने अब मेगास्टार के साथ एक रोमांचक प्रोमो जारी कर दिया है। 21 जून को शुरू होने वाला बिग बॉस ओटीटी 3, बिना रुके और बिना किसी फिल्टर के मनोरंजन का एक रोलरकोस्टर होने का वादा करता है। बता दें कि शो को लेकर आए दिन खबर आती रहती है। मेकर्स शो को धमाकेदार बनाने के लिए स्टार्स को अप्रोच करने में लगे हुए हैं। आज ही खबर आई थी कि सना सुल्तान शो की पहली कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट हैं। अब इसके बाद मेकर्स ने शो का नया प्रमो जारी किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि अनिल कपूर अपने बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस ओटीटी का नया प्रोमो समाने आया है। प्रोमो में अनिल कपूर अपनी जीवन यात्रा के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वे बताते हैं कि कैसे सभी ने कहा, "क्या ही बाकी है एके?", जिसके जवाब में वे कहते हैं, "अभी क्या क्या बाकी है एके"। भला-बुरा, खरा-खोटा, पानी -आग, सब देखा..सब सुना....अभी तो बस शुरू किया है।" अब मेरी बारी...गेम वही रूल नया........लड़ेंगे, भिड़ेंगे, झड़ेंगे.....टिकेंगे पता नहीं.......थोड़ा लॉजिक-थोड़ा मैजिक। बहुत हो गया झक्कस, करते न कुछ और खास। प्रोमो अब तक के सबसे रोमांचक सीज़न के लिए माहौल तैयार करता है क्योंकि वे इस बात के संकेत देते हैं कि शो में प्रतियोगियों के लिए क्या होने वाला है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article