टीवी मसाला

चार शादियों पर अदनान शेख ने दिया विवादित बयान, लताड़ते हुए बोलीं Urfi Javed- इन जैसे आदमियों को...

Urfi Javed Slams Adnaan Shaikh: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख ने चार शादियों पर विवादित बयान दिया है। उनके बयान को लेकर अब उर्फी जावेद ने अब लताड़ लगाई है।

Image

उर्फी जावेद ने अदनान शेख पर जताई नाराजगी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Urfi Javed Slams Adnaan Shaikh: मशहूर टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग सेंस के साथ-साथ अक्सर अपनी बेबाकी के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद कई बार सेलिब्रिटीज को भी उनके बयानों के लिए आड़े हाथों ले चुकी हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख को लताड़ लगाई है। दरअसल, अदनान शेख ने इस्लाम में चार शादियों पर विवादित बयान दिया। जिसकी वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। अदनान शेख ने महिलाओं को लेकर कहा कि पब्लिक प्रॉपर्टी बनने से अच्छा है कि उनकी शादी हो जाए। ऐसे में उर्फी जावेद ने उनपर नाराजगी जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: BB OTT 3 के घर में कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ पड़े Adnaan Shaikh-Luv Kataria, पकड़ लिया एक-दूसरे का कॉलर

अदनान शेख का क्या था बयान?

अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने एक इंटरव्यू में चार को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "चार शादी के साथ उसके हकूक भी हैं। समानता से सबके साथ व्यवहार करना है, विधवा हों या फिर तलाकशुदा। या तो वो शादी करके इज्जतदार जिंदगी जियें, उनके साथ एक नाम जुड़े। या फिर वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाएं। जो समाज है मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि हमने जो अनुमान लगाया है कि अगर 30 प्रतिशत मिहलाएं बच रही हैं। तो शादी अगर कोई करे, तो उससे तुमको दिक्कत है? अगर वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए और उससे बहुत लोग इस्तेमाल करें तो क्या तुमको ये चीज चलेगी? वो 25 से 30 प्रतिशत में ये सोचो कि तुम्हारी मां या बहन होगी तो तुम क्या चाहोगे?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने कामाख्या देवी मंदिर में किये दर्शन, माथे पर तिलक लगाए लाल चुनरी ओढ़े आईं नजर

Urfi Javed ने अदनान शेख को लिया आड़े हाथों

Urfi Javed ने अदनान शेख को लिया आड़े हाथों

अदनान शेख (Adnaan Shaikh) के इस बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए उर्फी जावेद ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। उन्होंने लिखा, "इन जैसे आदमियों को बोलने की अनुमति ही क्यों है?" उर्फी जावेद के अलावा एक्टर एजाज खान ने भी अदनान शेख पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, "गया बेटा तू, बोलना सीख पहले।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article