4 शादियों पर Adnaan Shaikh का विवादित बयान, उर्फी जावेद ने लगाई फटकार

Urfi Javed Post: अदनान शेख के विवादित बयान के बीच उर्फी जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अदनान की आलोचना की, जिसे लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है।

Urfi Javed Post: रियलिटी शो 'द 50' के कंटेस्टेंट रह चुके अदनान शेख (Adnaan Shaikh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Urfi Javed नाम बदलकर बन गई हैं रिता भारद्वाज, इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म? खुद बताया सच)

Urfi Javed Video

उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

अदनान शेख ने कही ये बात

एक पॉडकास्ट में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने मल्टीपल मैरिज और महिलाओं को लेकर अपनी राय रखी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। अदनान ने कहा, 'चार शादी के बाद उसकी जिम्मेदारियां भी होती हैं। सभी को बराबर रखना आसान नहीं है, आज के समय में यह हर किसी के बस की बात नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'आज के जमाने में एक लड़की चार के बराबर है।' बातचीत के दौरान अदनान ने विधवा और तलाकशुदा महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'या तो वह शादी करके इज्जत की जिंदगी जिए और किसी के नाम से जुड़ जाए, या फिर पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए। क्या बेहतर है? मैं समाज से पूछना चाहता हूं कि अगर कोई किसी विधवा या तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी करता है, तो उसमें दिक्कत क्या है?' उन्होंने आगे कहा, 'अगर वे महिलाएं अकेली रहें और बहुत सारे लोग उनका इस्तेमाल करें, तो क्या वह सही है? उन 30 प्रतिशत महिलाओं में तुम्हारी मां और बहन भी हो सकती हैं। क्या तुम चाहोगे कि वे शादी करके सम्मान की जिंदगी जिएं या कोई भी आए और उनका इस्तेमाल करे?'

End of Feed