Urfi Javed ने छोटे कपड़े वाले बयान पर Sana Khan को लिया आड़े हाथ, कहा "दूसरी औरतों को नीचा..."

Urfi Javed Slam Sana Khan: सोशल मीडिया सेन्सेशन उर्फी जावेद ने मशहूर एक्ट्रेस सना खान के छोटे कपड़े वाले बयनों पर तंज कसा है। उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा "कपड़ों की अपनी नई पसंद पर दूसरी औरतों को नीचा दिखाना और खुद को सुपीरियर समझना ठीक नहीं है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

Urfi Javed Slam Sana Khan: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना खान ने आज ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें की एक्ट्रेस ने बिग बॉस 6 में भी हिस्सा लिया था और उस दौरान उन्होंने बहुत नाम भी कमाया था। कुछ समय पहले सना खान को रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में देखा गया था। जहां उन्होंने लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने और पतियों का उन्हें पहनने देने पर रिएक्ट किया था। हालांकि अब उर्फी जावेद ने सना खान के बयानों के चलते उन्हें आड़े हाथ लिया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Urfi Javed Slam Sana Khan

Urfi Javed Slam Sana Khan

सना खान ने रुबीना के साथ बातचीत के दौरान महिलाओं के छोटे कपड़े पहनने पर न केवल कॉमेंट किया बल्कि अफसोस भी जताया था। हालांकि ऐसा लगता है उर्फी जावेद को सना की बात पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस को तीखा जवाब देते हुए अपना गुस्सा जाहीर किया है। उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा "कपड़ों की अपनी नई पसंद पर दूसरी औरतों को नीचा दिखाना और खुद को सुपीरियर समझना ठीक नहीं है। आपको अपनी चॉइस है लेकिन वो आपको अन्य लोगों से बेहतर नहीं बनाती है। दूसरी औरतें भी आपकी चॉइस को लेकर आपका मजाक बना सकती है लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं।

End of Feed