टीवी मसाला

Sana Sultan ने की अपने शौहर मोहम्मद वाजिद की मुंह-दिखाई, शेयर किया निकाह का खूबसूरत वीडियो

Sana Sultan Share her wedding video: ​बिग बॉस ओटीटी 3 फ़ेम साना सुल्तान (Sana Sultan) ने कल बीते दिन गुप चुप तरीके से निकाह करने के बाद आज अपने शौहर की मुंह-दिखाई करते हुए शादी का सुन्दर वीडियो शेयर किया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sana Sultan Share her wedding video

Sana Sultan Share her wedding video: बिग बॉस ओटीटी 3 फ़ेम सना सुल्तान ने कल बीते दिन मोहम्मद वाजिद संग निकाह कर लिया है। एक्ट्रेस ने कल बीते दिन फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी। बता दें की सना सुल्तान (Sana Sultan) ने मदीना में परिवार की मौजूदगी में मोहम्मद वाजिद (Mohammad Wazid) संग निकाह पढ़ा है। अब आज एक्ट्रेस ने अपनी शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 फ़ेम सना सुल्तान (Sana Sultan) ने कल मोहम्मद वाजिद (Mohammad Wazid) से निकाह कर लिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीर साझा को फैंस को यह खबर सुनाई थी। फोटो शेयर करने के साथ-साथ सना ने अपने शौहर के लिए सुन्दर नोट भी लिखा था। अब आज एक्ट्रेस ने शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर करते अपने शौहर की मुंह-दिखाई कर दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जोड़े ने मदीना में बहुत ही सिम्पल तरीके से निकाह किया है। दोनों अपने निकाह नामे पर हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं और एक-दूसरे पर प्यार लूटा रहे हैं। मोहम्मद वाजिद अपनी बेगम को माथे पर किस करते भी दिखाई दे रहे हैं।

सना सुल्तान ने अपने शौहर के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए लंबा नोट भी लिखा था। सना ने लिखा " मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मुझे मदीना में निकाह करने का सौभाग्य मिला है। सबसे शानदार इंसान, मेरे वाजिद जी, मेरे विटामिन W के साथ। प्यारे दोस्त से लेकर जीवन साथी तक, हमारा सफर प्यार और विश्वास की गवाही है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article