Urfi Javed ने नए साल 2024 का कुछ यूं किया आगाज, बीमारी के चलते हॉस्पिटल में हुईं एडमिट

Urfi Javed Hospitalized : एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए लिखा है 2024 की शुरुआत बैंग के साथ ..... हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा नहीं किया है और न ही यह बताया है कि वह अस्पताल किस वजह से हैं।

Urfi Javed Hospitalized : टीवी की अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद ( Urfi Javed) अपने अनोखे ड्रेसिंग स्टाइल से हर जगह जानी जाती है । अपने अतरंगी कपड़ों से उरफ़ी जावेद हमेशा लाइम लाइट में रहती है। हाल ही में खबर सामने आई है कि अदाकारा अस्पताल में एडमिट है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल के बिस्तर में लेटे हुए एक तस्वीर साझा की है। जिसे देखकर उनके फैंस घबरा गए और उनकी श सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं।

Urfi Javed is hospitalised (credit: Instagram).

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 फेम उर्फी जावेद( Urfi Javed) के लिए साल की शुरुआत परेशानी भरी नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उर्फी ने अस्पताल का नीला गाउन पहना हुआ है और उनके मुंह पर आक्सिजन मास्क लगा हुआ है। उर्फी जावेद बेड पर लेटी हुई है और उनका चेहरा बीमार दिखाई पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए लिखा है 2024 की शुरुआत बैंग के साथ ..... हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा नहीं किया है और न ही यह बताया है कि वह अस्पताल किस वजह से हैं। तस्वीर में उन्हें स्माइल करते हुए और विक्ट्री पोज बनाते हुए देखा जा सकता है।

End of Feed