टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अभिषेक को उकसाने के बाद ईशा ने समर्थ के सिर मढ़ा सारा इल्जाम, WKW पास आते ही बदले तेवर

Bigg Boss 17 Isha Malviya Accuses Samartg Jurel For Poking Abhishek Kumar: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में बीते दिन देखने को मिला कि ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल मिलकर अभिषेक कुमार को पोक करते हैं और उनकी बीमारी का मजाक बनाते हैं। हालांकि अब ईशा ने इसका सारा इल्जाम केवल समर्थ के सिर मढ़ दिया है।

Image

'बिग बबॉस 17'

Bigg Boss 17 Isha Malviya Accuses Samarth Jurel For Poking Abhishek Kumar: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां बीते कुछ दिनों से शो मुनव्वर फारूकी के कारण सुर्खियों में बना हुआ था तो वहीं अब अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने सलमान खान के 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में बवाल मचाकर रख दिया है। बीते दिन शो में देखने को मिला कि ईशा मालवीय और समर्ख जुरेल मिलकर अभिषेक कुमार को पोक करते हैं और उनकी हेल्थ का भी मजाक बनाते हैं। हालांकि जमकर बवाल करने के बाद ईशा मालवीय ने इसका पूरा इल्जाम समर्थ जुरेल के सिर पर डाल दिया है।

'बिग बॉस 17' का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में ईशा मालवीय (Isha Malviya) समर्थ जुरेल से कहती दिखीं, "तेरे से ज्यादा कोई पोक कोई करता नहीं है। आज तूने हालत जो कर दी है ना उसकी पोक कर करके। मेरा मुंह मत खुलवा अभी।" उनकी इस बात पर समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने जवाब दिया, "तुझे ज्यादा दया आ रही है तो तू जा उसके पास।" वहीं ईशा मालवीय ने कहा, "जो रुलाया है तूने उसे पोकिंग कर-करके। मैंने भी तुझे कई बार मना किया कि मत कर, मत कर। आप पोकिंग के शहंशाह हो।" ईशा मालवीय की बातों से परेशान होकर समर्थ जुरेल ने कहा, "दिख गया तेरा प्यार, मेरी गर्लफ्रेंड होकर तू उसकी साइड ले रही है तो तू किसी की नहीं है।"

बता दें कि बीते दिन 'बिग बॉस 17' में समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने पोकिंग के चक्कर में अभिषेक कुमार के मुंह में टिशू फेंक दिया था। इससे नाराज होकर अभिषेक ने उन्हें एक तमाचा मारा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article