टीवी मसाला

Ekta Kapoor ने निभाया Priyanka Chahar Choudhary से किया वादा, इस फिल्म से भरी एक्ट्रेस की झोली!

Priyanka Chahar Choudhary To Make Bollywood Debut With Ekta Kapoor Film: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के हाथ एकता कपूर की फिल्म लगी है। इसे लेकर माना जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

Image

प्रियंका चाहर चौधरी की झोली में गिरी फिल्म

Priyanka Chahar Choudhary To Make Bollywood Debut With Ekta Kapoor Film: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने 'उडारियां' की तेजो बनकर खूब वाहवाही बटोरी। वहीं 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के जरिए तो वह घर-घर में सबकी चहेती बन गईं। लेकिन छोटे पर्दे पर धाक जमाने के बाद अब प्रियंका चाहर चौधरी बड़े पर्दे पर भी तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में एकता कपूर के साथ अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट का ऐलान किया है, जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने 'बिग बॉस 16' ने निमृत कौर आहलुवालिया को 'लव सेक्स और धोखा 2' में कास्ट करने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) से वादा किया था कि वह उनके लिए भी कुछ बेहतर प्रोजेक्ट तैयार करेंगी। वहीं अब प्रियंका चाहर चौधरी के ऐलान के बाद कहा जा सकता है कि एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी संग किया वादा निभाया है। प्रियंका चाहर चौधरी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर क्लिपबोर्ड की एक फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा नजर आया, 'दस जून की रात।'

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की ये फोटो देख माना जा रहा है कि ये उनकी अपकमिंग मूवी का नाम है। हालांकि वह किसके साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी और फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी या ओटीटी पर, इस बात पर मेकर्स और प्रियंका चाहर चौधरी की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी की कुछ वक्त पहले एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वह तुषार कपूर के साथ नजर आईं।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article