Urfi Javed पर 15 साल के बच्चे ने किया ऐसा भद्दा कमेंट, सरेआम सड़क पर पूछा डाला गंदा सवाल

Urfi Javed Harassed By 15 Year Old Boy: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया की कल उनको 15 साल के बच्चे ने परेशान किया। सरेआम उस बच्चे ने एक्ट्रेस से रोड पर ऐसा सवाल पूछा की उर्फी काफी ज्यादा असुरक्षित महसूस करने लगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Urfi Javed Harassed By 15 Year Old Boy: अपने अजीबो-गरीब फैशन के लिए मशहूर उर्फी जावेद आज इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहती हैं। अपने फैशन सेंस से एक्ट्रेस बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलिवुड की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर कल हुई छेड़छाड़नी के बारे में बताया। कल मुंबई की सड़क पर एक लड़के ने उर्फी जावेद से एक ऐसा सवाल पूछा जिससे वह असुरक्षित महसूस करने लगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है यह पूरा मामला।

Urfi Javed Harassed By 15 Year Old Boy

उर्फी जावेद (Urfi Javed) को कल एक 15 साल के लड़के ने परेशान किया और बीच सड़कर पर भद्दा सवाल पूछा। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा कि कल मेरे और परिवार के साथ बहुत ही असहज घटना घटी थी। मीडिया के आगे जब कल मैं अपनी तस्वीरें क्लिक करा रही थी तभी कुछ लड़के हमारे पास से गुजरे। उसी समय एक लड़के ने चिल्लाते हुए सभी के आगे पूछा कि 'तुम्हारी बॉडी काउंट क्या है?' जिस लड़के ने पूछा वह महज 15 साल का लग रहा था। उस छोटे बच्चे ने मेरी माँ और परिवार के आगे ऐसा भद्दा कमेंट किया था।

End of Feed