Urfi Javed: उर्फी जावेद का नाम सोशल मीडिया से लेकर गल्ली मोहल्ले तक खूब चर्चा में रहता है। वह अक्सर अतरंगे कपड़े पहने हुए अपनी कमाल की तस्वीरें पोस्ट कर सभी का ध्यान खींच लेती हैं। बिग बॉस OTT ने नजर आ चुकीं उर्फी ने हाल ही में गोवा में अपना 25 वां जन्मदिन मनाया, जहां उन्होंने अपने एक्स लवर पारस कलनावत को भी बुलाया था।
उर्फी जावेद
जिसके बाद पारस को अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाने के लिए भी उन्हें ट्रोल किया गया था क्योंकि वह अक्सर अपने पहले के इंटरव्यू में पारस को बुरा भला कहती नजर आई हैं। इन सबके बीच उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो इस समय समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
झूले से गिर गई उर्फी जावेद
वीडियो में उर्फी जावेद को एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करते देखा जा सकता है, जिसमें वह झूले पर खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं डांसर उन्हें झुलाते नजर आ रहे हैं। गाने पर परफोर्म करते समय वह अचानक झूले से गिर गई। हालांकि अच्छी बात यह है कि डांसर्स ने उन्हें बचा लिया और वह घायल भी नहीं हुई। वीडियो में उर्फी जावेद ऑरेंज साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। उनका वीडियो सभी का ध्यान खींच रहा है कुछ यूजर्स इस वीडियो पर भी उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं।
'क्यों बचा लिया? गिर जाने देते’
इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘गिर जाने देने था उसे।’ तो किसी ने लिखा ‘मजा आ गया’। हालांकि लोगों की ये प्रतिक्रिया परेशान करने वाली है। बता दें कि उर्फी जावेद अपने बोल्ड बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद कसौटी जिंदगी की 2, मेरी दुर्गा, चंद्र नंदिनी, जीजी मां, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
