Urfi Javed का बिगड़ा चेहरा, लाल निशान और सूजी हुई आंखें देख टेंशन में आए फैंस

Urfi Javed New Post: उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार बात उनके अतरंगी आउटफिट की नहीं है। उर्फी की हालत ठीक नहीं है। उनकी एक तस्वीर ने फैं को टेंशन में ला दिया है।

Urfi Javed New Post: फैशन स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी आए दिन चेहरे से जुड़ी समस्या का सामना करती हैं। वह कई बार अपने बिगडे़ हुए चेहरे के बारे में फैंस को बता चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस की हालत समय के साथ ठीक हो जाती हैं और अब एक बार फिर उर्फी जावेद की हालत बिगड़ गई हैं। उर्फी जावेद ने अपना नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपना बिगड़ा हुआ चेहरा दिखाया है। इस दौरान उर्फी की आंखें और लाल निशान ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पहले दिन ही जंग का मैदान बना शो, ड्यूटी पर भिड़े Kushal Tanwar और Asif Khan; हुआ बवाल

Urfi Javed

Urfi Javed (photo credit- instagram)

    उर्फी जावेद का बिगड़ा चेहरा

    उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना चेहरा दिखाया है। इस तस्वीर के जरिए उर्फी ने बताया है कि वह चेहरे पर एलर्जी का सामना कर रही हैं और इसी वजह से उनका चेहरा बिगड़ गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्फी का चेहरा काफी सूजा हुआ है और आंखों के आसपास लाल लाल निशान है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि उर्फी पूरी रात से सोई नहीं है और उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उर्फी इस तस्वीर में विक्ट्री का साइन दे रही हैं और उन्होंने अपने कानों पर बड़े बड़े हेडफोन लगाए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही उर्फी जावेद ने अपने लिप फिलर डिजॉल्व करवाए थे। इस दौरान भी उर्फी को चेहरे पर काफी सूजन का सामना करना पड़ा था। नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में आते ही Kanika Mann ने Qazi Touqeer से मोल ली दुश्मनी, पहले दिन ही हुआ भयंकर तमाशा

    मां बनना चाहती हैं उर्फी जावेद

    बता दें कि बीते दिनों उर्फी जावेद ने अपने व्लॉग में खुलासा किया था कि वह मां बनना चाहती हैं और इस वजह से एक्ट्रेस ने एग्स फ्रीज करवाने का फैसला किया है। उर्फी ने अपने वीडियो में खुलासा किया था कि वह नहीं चाहतीं कि उन्हें ये टेंशन हो कि वह कब शादी करेंगी और कब मां करेंगी। उर्फी के मुताबिक, वह अभी सारा फोकस करियर पर रखना चाहती हैं, लेकिन एक समय पर मां भी बनना चाहती हैं और तब एक्ट्रेस को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना है। इसके अलावा, उर्फी ने कुछ समय के लिए अपने अजीबो गरीब ड्रेस डिजाइनिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया है।

    End of Feed