Urfi Javed ने छोड़ा Khatron Ke Khiladi 13, बड़े प्रोजेक्ट के लिए पीछे खींचे हाथ

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 10, 2023, 08:36 AM IST

Urfi Javed Reject Khatron Ke Khiladi 13: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद बहुत लंबे समय से खतरों के खिलाड़ी 13 की टीम के साथ बातचीत कर रही थी और वह भी इस शो को करने की इच्छुक थी, लेकिन दुर्भाग्य से वह ऐसा नहीं कर सकी हैं। इस बात की जानकारी एक करीबी सूत्र ने दी है।

Urfi Javed Gets Big Project: उर्फी जावेद हमेशा अपने बोल्ड और वियर्ड फैशन सेंस की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि स्टंट आधारित रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी जावेद शामिल होने वाली हैं। रियलिटी शो के आगामी सीजन के लिए उर्फी को अप्रोच किया गया है और उन्होंने शो को हां बोल दिया है। अब अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने ईटाइम्स टीवी को बताया कि उर्फी जावेद बहुत लंबे समय से खतरों के खिलाड़ी 13 की टीम के साथ बातचीत कर रही थी और वह भी इस शो को करने की इच्छुक थी, लेकिन दुर्भाग्य से वह ऐसा नहीं कर सकी हैं।

Urfi Javed

उर्फी जावेद एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए किसी के साथ बातचीत कर रही थी। जो कि खतरों के खिलाड़ी के प्रस्ताव को स्वीकार करने से ठीक पहले तय हो गया था, इसलिए उर्फी जावेद को शो पर हस्ताक्षर करना छोड़ना पड़ा। हालांकि, अभिनेत्री अपने बड़े प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं और जल्द ही अपने प्रशंसकों के साथ इस खबर को शेयर करेंगी।

End of Feed