भारी-भरकम लहंगा और गहने पहन दुल्हनिया बनीं Urfi Javed, खूबसूरती देख ट्रोलस भी हुए नसमस्तक

Urfi Javed Bridal Look: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया। उर्फी पहली बार लाल जोड़ा पहन दुल्हन बनी जिसे देख ट्रोलर्स भी चुप होकर कोने में बैठ गए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए उर्फी का धांसू वीडियो।

Urfi Javed Bridal Look: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। उर्फी अपने तगड़े फैशन सेंस बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड डिजाइनर्स को भी टक्कर देती हैं। उर्फी अपने बेबाकपन से अच्छों-अच्छों की बोलती बंद कर देती हैं। अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर नए-नए डिजाइन शेयर करने से पीछे नहीं हटतीं। इस बीच उर्फी ने अपना एक ऐसा लुक लोगों को दिखाया कि हर कोई उसे देख अपने नजरें नहीं हटा पा रहा। उर्फी जावेर ने लाल जोड़ा पहन अपना ब्राइडल लुक दिखाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Urfi Javed Bridal Look

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 1' फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक फैशन कंपनी के लिए मॉडल बनी। ऐसे में एक्ट्रेस ने लाल और गोल्डन कलर का लहंगा पहना। सिर्फ यही नहीं महारानी की तरह दिखने के लिए उर्फी ने भारी-भरकम गहने भी पहने। उर्फी जावेद के चेहरे पर नथ लगी देख हर किसी के जुबान से बस तारीफ ही निकल रही है। पहली बार उर्फी जावेद का ऐसा लुक फैंस को देखने को मिला। एक्ट्रेस के लहंगे पर मुग़लई कारीगरी दिखाई दी जो किसी का भी दिल जीत ले। हर जगह उर्फी का ये लुक आग की तरह वायरल हो रहा है।

End of Feed