Prince Narula Yuvika Chaudhary Separation Rumors: 'बिग बॉस 9' फेम प्रिंस नरुला और टीवी की चर्चित एक्ट्रेस युविका चौधरी बीते कुछ वक्त से अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। खासकर बेटी इकलीन के जन्म के बाद प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के रिश्ते में खटपट की कई खबरें आई थीं। यहां तक कि लोगों ने उनके तलाक की अटकलें लगानी भी शुरू कर दी थीं। हालांकि लोहड़ी पर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी को साथ में देखा गया, जिसके बाद तलाक की खबरों को थोड़ा विराम लगा। वहीं अब प्रिंस नरुला के खास दोस्त और रोडीज कंटेस्टेंट सिवेत तोमर ने दोनों के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) के बीच मची खटपट का सच भी जाहिर किया है।
सिवेत तोमर ने प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) के रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि भाई (प्रिंस नरुला) कई बार काम की वजह से बहुत बिजी रहते हैं। लेकिन वो इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि अपने परिवार को वक्त दें। युवकि चौधरी और प्रिंस नरुला के रिश्ते के बारे में बात करते हुए सिवेत तोमर ने कहा, "भाई बहुत बिजी रहते हैं और उनका घर बहुत कम आना होता है। लेकिन एक चीज उन्हें अच्छे से आती है कि अपने परिवार को स्पेशल फील कैसे कराना है। तो जब भी वो घर होते हैं, वो अपना पूरा वक्त भाभी और बेटी के साथ बिताते हैं।"
प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) के रिश्ते में मची अनबन का सच जाहिर करते हुए सिवेत तोमर ने कहा, "वो दोनों ही बहुत सुलझे हुए इंसान हैं। उन्हें एक-दूजे से काफी प्यार है। कई बार छोटी-मोटी बहस होती है, लेकिन लोग उस बात का बतंगड़ बना देते हैं। भाई को गुस्सा थोड़ा जल्दी आ जाता है, जिससे उन्हें कई बार गलत समझ लिया जाता है। लोगों के लिए ये कहना आसान है, क्योंकि भाई-भाभी एक साथ नहीं दिखते। भाई काम में लगे होते हैं और भाभी ज्यादातर घर पर होती हैं। जो उनके करीब है, उन्हें पता है कि उनके बीच कोई भी लड़ाई नहीं है।"
