टीवी मसाला

Urfi Javed ने तृप्ति डिमरी के डांस की उड़ाई खिल्ली, कैमरे के सामने बोलीं- अपनी नास पीट दी...

Urfi Javed Takes A Dig On Tripti Dimri Dancing Skills: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने 'एनिमल' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को लेकर कमेंट किया है कि उन्हें डांस बिल्कुल भी नहीं आता है। हालांकि उर्फी ने तृप्ति की एक्टिंग की तारीफ की।

Image

उर्फी जावेद ने तृप्ति डिमरी की डांसिंग स्किल की उड़ाई खिल्ली

Urfi Javed Takes A Dig On Tripti Dimri Dancing Skills: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी ड्रेसिंग सेंस से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उर्फी जावेद चाहे कुछ भी पहनें, वो चर्चा में आ ही जाती हैं। इन सबसे इतर उर्फी जावेद को उनकी बेबाकी के लिए भी खूब जाना जाता है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) कई बार बॉलीवुड सितारों को भी आड़े हाथों ले चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने 'भूल भुलैया 3' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को भी आड़े हाथों लिया। उर्फी जावेद ने तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की डांसिंग स्किल पर तंज कसा और कहा कि उन्हें एक्टिंग अच्छी आती है, लेकिन उन्हें डांस बिल्कुल भी नहीं आता है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को लेकर ये बात 'इंस्टैंट बॉलीवुड' से कही थी। उन्होंने तृप्ति डिमरी पर तंज कसते हुए कहा, "हे भगवान, तृप्ति डिमरी सच में बहुत अच्छी एक्ट्रेस है, लेकिन उसने वो जो किया ना गंदा सा...क्यों तृप्ति क्यों? इतनी सुंदर लड़की और इतनी अच्छी एक्ट्रेस और बिल्कुल नास पीट दी उसने अपनी।" बता दें कि तृप्ति डिमरी ने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' मूवी में 'मेरे महबूब' पर डांस किया था। लेकिन अपने इस डांस वीडियो के लिये तृप्ति डिमरी जमकर ट्रोल हुई थीं।

'एनिमल' से नेशनल क्रश बनीं तृप्ति डिमरी

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने यूं तो भले ही कई मूवीज में काम किया है, लेकिन 'एनिमल' मूवी में जरा से सीन से वह नेशनल क्रश बन गईं। वहीं हाल ही में उनकी 'भूल भुलैया 3' रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article