टीवी मसाला

Urfi Javed की लाइफ पार्टनर की तलाश हुई पूरी? मिस्ट्री मैन का हाथ थामकर एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

Urfi Javed Shares Photo With Mystery Man: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए खूब जानी जाती हैं। उर्फी जावेद बीते कई दिनों से पार्टनर की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने मिस्ट्री मैन के साथ फोटो भी शेयर की है।

Image

उर्फी जावेद के साथ नजर आया मिस्ट्री मैन

Urfi Javed Shares Photo With Mystery Man: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जहां उनके पहले के आउटफिट ऐसे होते थे, जिससे वह ट्रोल होती थीं। वहीं अब उर्फी जावेद के कुछ आउटफिट ऐसे होते हैं, जिनके आगे मेटगाला भी फेल हो जाए। उर्फी जावेद ने अपनी सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में जाहिर किया था कि वह अपने लिए पार्टनर की तलाश कर रही हैं। वह एक ब्लाइंड डेट पर भी गई थीं, लेकिन बात नहीं बन पाई थी। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उर्फी जावेद की पार्टनर की तलाश पूरी हो चुकी है।

दरअसल, उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक शख्स के साथ नजर आईं। हालांकि उर्फी जावेद ने अपने साथ मौजूद शख्स का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया। लेकिन एक्ट्रेस उसका हाथ थामे हुई थीं। साथ ही फोटो में उर्फी जावेद के चेहरे पर मुस्कान भी बड़ी सी नजर आई। उर्फी जावेद की इस फोटो को देख फैंस भी असमंजस में पड़ गए हैं और अटकलें लगा रहे हैं कि आखिर ये है कौन। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है।

urfi javed (15)

urfi javed (15)

बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) बीते कई सालों से सिंगल हैं। उनकी मम्मी ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान जाहिर किया था कि वह चाहती हैं कि उर्फी जावेद की जिंदगी में कोई आ जाए। इन सबसे इतर उर्फी जावेद ने अपने 'दुर्गा' को-स्टार पारस कलनावत को डेट कर चुकी हैं। दोनों भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन आज भी एक-दूजे के अच्छे दोस्त हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article