टीवी मसाला

Urfi Javed ने छोटे कपड़े वाले बयान पर Sana Khan को लिया आड़े हाथ, कहा "दूसरी औरतों को नीचा..."

Urfi Javed Slam Sana Khan: सोशल मीडिया सेन्सेशन उर्फी जावेद ने मशहूर एक्ट्रेस सना खान के छोटे कपड़े वाले बयनों पर तंज कसा है। उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा "कपड़ों की अपनी नई पसंद पर दूसरी औरतों को नीचा दिखाना और खुद को सुपीरियर समझना ठीक नहीं है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

Image

Urfi Javed Slam Sana Khan

Urfi Javed Slam Sana Khan: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना खान ने आज ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें की एक्ट्रेस ने बिग बॉस 6 में भी हिस्सा लिया था और उस दौरान उन्होंने बहुत नाम भी कमाया था। कुछ समय पहले सना खान को रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में देखा गया था। जहां उन्होंने लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने और पतियों का उन्हें पहनने देने पर रिएक्ट किया था। हालांकि अब उर्फी जावेद ने सना खान के बयानों के चलते उन्हें आड़े हाथ लिया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सना खान ने रुबीना के साथ बातचीत के दौरान महिलाओं के छोटे कपड़े पहनने पर न केवल कॉमेंट किया बल्कि अफसोस भी जताया था। हालांकि ऐसा लगता है उर्फी जावेद को सना की बात पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस को तीखा जवाब देते हुए अपना गुस्सा जाहीर किया है। उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा "कपड़ों की अपनी नई पसंद पर दूसरी औरतों को नीचा दिखाना और खुद को सुपीरियर समझना ठीक नहीं है। आपको अपनी चॉइस है लेकिन वो आपको अन्य लोगों से बेहतर नहीं बनाती है। दूसरी औरतें भी आपकी चॉइस को लेकर आपका मजाक बना सकती है लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं।

बता दें की सना खान ने रुबीना के पॉडकास्ट पर कहा था की "कई बार मैं ऐसे मर्दों को देखती हूँ जो अपनी बीवी को छोटे कपड़े पहनने देते हैं ताकि उनकी बीवी हॉट लगे। और उन्हें इस पर गर्व भी होता है की मेरी बीवी हॉट लग रही है। लेकिन वह ये नहीं देख रहे की बाहर के और भी मर्द आपकी बीवी को देख उसे हॉट बोल रहे हैं। कुछ तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखो भाई वो आपकी बीवी है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article