टीवी मसाला

Urfi Javed को खून के आंसू रुला चुके हैं प्रोडक्शन हाउस, पोल खोलते हुए बोलीं- कुत्तों की तरह बर्ताव करते थे...

Urfi Javed Reveals Mistreatment On Set By Production House: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद अपने इंटरव्यू के कारण चर्चा में आ गईं, जहां उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की पोल खोली।

Image

उर्फी जावेद के साथ सेट पर होता था दुर्व्यवहार

Urfi Javed Reveals Mistreatment On Set By Production House: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। वह ऐसे-ऐसे आउटफिट पहनती हैं, जिनके बारे में डिजाइनर भी दूर-दूर तक नहीं सोच पाते हैं। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग सेंस के कारण नहीं बल्कि अपने एक इंटरव्यू के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की पोल खोलकर रख दी। उर्फी जावेद ने बताया कि अगर आप साइड एक्टर हैं तो प्रोडक्शन हाउस आपके साथ बुरा बर्ताव करेंगे।

दरअसल, इंटरव्यू में उर्फी जावेद (Urfi Javed) से सवाल किया गया था कि क्या वह टीवी शो करने के लिए तैयार हैं। इसपर एक्ट्रेस ने साफ इंकार कर दिया। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि टीवी में उनका अनुभव कैसा रहा है। इसपर उर्फी जावेद ने कहा, "बिल्कुल भी अच्छा नहीं।" उर्फी जावेद ने टीवी इंडस्ट्री के हालात बताते हुए आगे कहा, "देखो, अगर आप लीड एक्ट्रेस नहीं हो। मैं साइट कैरेक्टर थी शो में तो मुझे परेशानियां झेलनी पड़ी। वो आपके साथ अच्छे से बर्ताव करेंगे ही नहीं। कुछ कुछ सेट पर बहुत बदतमीजी करते हैं, कुत्तों की तरह बर्ताव करते हैं। बहुत गंदे तरीके से पेश आते हैं। कुछ प्रोडक्शन हाउस बहुत बेकार होते हैं यार, झूठ क्यों बोलना?"

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस फीस भी वक्त पर नहीं चुकाते हैं और पैसे तक काट लेते हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, "बहुत लेट करते थे, काट भी लेते थे। बहुत ही गंदे लोग हैं इंडस्ट्री में। बहुत गंदी हालत थी मेरी टीवी में काम करके क्योंकि मैं साइड कैरेक्टर में थी तो मेरी कोई औकात भी नहीं थी। बहुत रुलाते हैं।" बता दें कि उर्फी ने इससे पहले भी टीवी इंडस्ट्री की पोल खोली है। उन्होंने बताया है कि कलाकारों का सेट पर शोषण होता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article