टीवी मसाला

Urfi Javed के चेहरे की हालत हुई खराब, फोटो शेयर कर बोलीं- मैं कभी ठीक हो भी पाऊंगी या नहीं...

Urfi Javed Shares Swollen Face Photo On Internet: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में वह अपने चेहरे के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, उर्फी जावेद ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ नजर आया।

Image

उर्फी जावेद के चेहरे पर बढ़ी सूजन

Urfi Javed Shares Swollen Face Photo On Internet: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उर्फी जावेद अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के कारण खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उर्फी जावेद (Urfi Javed) को उनकी कई ड्रेस के लिए खूब तारीफें भी मिली हैं। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद अपनी ड्रेस के कारण नहीं बल्कि अपने चेहरे के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, उनके चेहरे पर बुरी तरह से सूजन आ गई है, जो कि ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन तो एक्ट्रेस ने अपने चेहरे की फोटो शेयर की थी, वहीं आज एक और तस्वीर एक्ट्रेस ने साझा की है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चेहरे की फोटो साझा की, जिसपर बुरी तरह सूजन दिखाई दी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, "क्या मैं कभी ठीक हो भी पाऊंगी या नहीं।" बता दें कि उर्फी जावेद ने बीते दिन पोस्ट शेयर कर बताया था कि ये सूजन किसी फिलर के कारण नहीं बल्कि एलर्जी के कारण हुई है। उर्फी जावेद ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जाहिर किया था कि उन्हें हर दूसरी सुबह चेहरे पर सूजन नजर आती है और ये परेशानी वह किसी एलर्जी के कारण झेल रही हैं।

उर्फी जावेद ने ट्रोल्स को दिया था करारा जवाब

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी पोस्ट के जरिए ट्रोल्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर आप कभी मेरा चेहरा ऐसा देखें तो केवल दया दिखाएं और आगे चले जाएं। मुझे फिलर और बोटॉक्स न कराने की सलाह बिल्कुल न दें।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article